Move to Jagran APP

बिहार विधानसभा चुनाव 2020 : बांका में 62 उम्मीदवारों के भाग्यविधाता बनेंगे 14 लाख मतदाता

बांका में विधानसभा चुनाव को लेकर अब तक 11 हजार से अधिक लोगों के खिलाफ 107 की कार्रवाई की गई है। चुनाव में किसी तरह की धांधली न हो इसके लिए लगातार मॉनीटरिंग की जा रही है। पांच विधान सभा क्षेत्र में सबसे अधिक बेलहर में वोटरों की संख्या।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Published: Sun, 25 Oct 2020 06:42 PM (IST)Updated: Sun, 25 Oct 2020 06:42 PM (IST)
बांका जिला के पांच विधान सभा क्षेत्रों में इस बार 62 उम्मीदवार हैं।

बांका, जेएनएन। शिव की नगर के रुप में प्रसिद्ध बांका जिला के पांच विधान सभा क्षेत्रों में इस बार 62 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला 14 लाख से अधिक मतदाता करेंगे। इसमें सात लाख 47 हजार 873 पुरुष व महिला मतदाताओं की संख्या छह लाख 63 हजार 196 महिला वोटरों की संख्या है। प्रशासन ने इसकी पूरी तैयारी कर ली है। 28 अक्टूबर को सुबह सात बजे से मतदान होगा। इसके लिए 27 अक्टूबर को ही सभी कर्मियों को स्थानीय आरएमके मैदान से रवाना किया जाएगा। इस बार मतगणना के लिए दो केंद्र बने हैं। पीबीएस कॉलेज के साथ ही डायट प्रशिक्षण केंद्र शामिल है। प्रशासन ने मतदान केंद्रों पर वोटरों की थर्मन स्केङ्क्षनग जांच के लिए आगनवाड़ी सेविका को लगाया है।

loksabha election banner

कोरोना काल में हो रहे चुनाव को लेकर इस बार मतदाता बूथों पर गोल घेरा में खड़ा रहकर मतदाता अपने पारी का इंतजार करेंगे। विधान सभा क्षेत्रों में प्रमुख रुप से अमरपुर, बांका, कटोरिया, धोरैया एवं बेलहर विधान सभा शामिल है।

सुरक्षा के रहेंगे कड़े इंतजाम

विधानसभा चुनाव को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है। अब तक 11 हजार से अधिक लोगों के खिलाफ 107 की कार्रवाई की गई है। इसके अलावा इस बार यहां पर चुनाव कराने के लिए बाहर से भी पुलिस की मांग की गई है। बांका जिले के सभी विधानसभा सीटों पर पहले चरण में ही वोटिंग होनी है। 

विधान सभावार वोटरों की संख्या

विधानसभा अमरपुर

कुल मतदाता - 2,94,730

पुरूष मतदाता - 1,57,983

महिला मतदाता - 1,36,747

बूथ की संख्या-434

उम्मीदवार की संख्या- 12

धोरैया विधानसभा

कुल मतदाता - 2,96,143

पुरुष - 1,56,274

महिला - 1,39,869

बूथ संख्या-434

उम्मीदवार की संख्या- 11

बांका विधानसभा

कुल मतदाता - 2,54,125

पुरुष - 1,34,096

महिला - 1,20,033

बूथ संख्या-367

उम्मीदवार की संख्या- 19

कटोरिया विधानसभा

कुल - 2,59,048

पुरूष - 1,36,871

महिला - 1,22,177

बूथ संख्या-368

उम्मीदवार की संख्या- 5

बेलहर विधानसभा

कुल - 3,07,024

पुरूष - 1,62,653

महिला - 1,44,370

बूथ संख्या - 442

उम्मीदवार की संख्या- 15

प्रशासनिक कार्रवाई

11 हजार पर 107 की कार्रवाई

वाहन जांच में जुर्माना - 44,18,500

चेक पोस्ट – 50


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.