Move to Jagran APP

Bihar Assembly Election: पुरानी पार्टी को नए चेहरों पर ज्यादा भरोसा, कांग्रेस ने 21 में 10 युवाओं को दिया सिंबल

पुराने नेताओं की रणनीति पर भरोसा करने वाली कांग्रेस पार्टी ने इस बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में अपना भरोसा युवाओं पर दिखाया है। कांग्रेस ने विधानसभा की जिन 21 सीटों के लिए नेताओं को सिंबल थमाया है उनमें 10 युवा चेहरे हैं।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Thu, 08 Oct 2020 07:17 PM (IST)Updated: Thu, 08 Oct 2020 07:17 PM (IST)
कांग्रेस ने विधानसभा की जिन 21 सीटों के लिए नेताओं को सिंबल थमाया है उनमें 10 युवा चेहरे हैं।

पटना, जेएनएन। देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस ने समय के साथ बदलना सीख लिया है। पुराने नेताओं की रणनीति पर भरोसा करने वाली पार्टी ने इस बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में अपना भरोसा युवाओं पर दिखाया है। कांग्रेस ने विधानसभा की जिन 21 सीटों के लिए नेताओं को सिंबल थमाया है उनमें 10 युवा चेहरे हैं। इनमें से कई नेता तो ऐसे हैं जो पहली बार चुनाव मैदान में जाएंगे। 

loksabha election banner

कांग्रेस को पहले चरण में 21 सीटें मिलीं

बिहार में महागठबंधन के साथ एक छतरी के नीचे लड़ने वाली कांग्रेस को पहले चरण में 21 सीटें मिली हैं। जिन पर उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए गए हैं। जिन्हें सिंबल दिया गया है उनमें 10 नए चेहरे हैं। पार्टी ने कहलगांव के अपने दिग्गज नेता सदानंद सिंह की जगह इस बार उनके पुत्र शुभानंद मुकेश को सिंबल दिया है। शुभानंद राजनीति के मैदान में खासे नए हैं। वे पहली बार चुनाव मैदान में जाएंगे। पूर्व मंत्री और वजीरगंज के पुराने कद्दावर नेता अवेधश कुमार सिंह भी इस बार चुनाव मैदान में नजर नहीं आएंगे। उनकी जगह उनके पुत्र शशि शेखर सिंह को पार्टी ने वजीरगंज से सिंबल दिया है। 

पहली बार चुनाव मैदान में...

इन दो युवाओं के अलावा बाढ़ क्षेत्र से पार्टी का सिंबल प्राप्त करने वाले युवा नेता सत्येंद्र बहादुर भी पहली बार चुनाव मैदान में जाएंगे। पटना ग्रामीण के अध्यक्ष रहे सत्येंद्र बहादुर को उनकी मेहनत और जिले में किए गए कार्यों के लिए पुरस्कार के रूप में पार्टी सिंबल दिया गया है। मुंगेर के जिलाध्यक्ष डॉ. अजय कुमार सिंह कांग्रेस के सिंबल पर जमालपुर से और रोहतास के जिलाध्यक्ष संतोष मिश्रा करहगर से चुनाव मैदान में होंगे। चैनपुर के प्रकाश कुमार सिंह और टेकारी के सुमंत कुमार भी पहली बार मैदान में उतरे हैं। लखीसराय के अमरीश कुमार का भी चुनाव मैदान में जाने का यह पहला मौका है। 

दूसरी ओर सुल्तानगंज से सिंबल हासिल करने वाले ललन यादव दूसरी बार मतदाताओं का सामना करेंगे। इसके पहले वे निर्दलीय चुनाव लड़ चुके हैं, जहां उन्हें पराजय का सामना करना पड़ा था। इन पार्टी नेताओं के अलावा राजपुर के विश्वनाथ राम,  गया टाउन के प्रत्याशी अखौरी ओंकार नाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव, औरंगाबाद के आनंद शंकर सिंह, सिकंदरा के बंटी चौधरी, चेनारी के मुरारी प्रसाद, कुटुम्बा के राजेश कुमार और और हिसुआ की नीतू कुमारी शामिल दूसरी बार चुनाव मैदान मे हैं।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.