Move to Jagran APP

Bihar Assembly Election 2020: आधी आबादी पर निर्भर है महिषी के प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

सहरसा में विधानसभा चुनाव में आधी आबादी की अहम भूमिका रहती हैं। पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं की मत प्रतिशत भी अधिक रहता है। यही कारण है कि महिषी विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आधी आबादी पर निर्भर रहता है।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Published: Sat, 17 Oct 2020 05:31 PM (IST)Updated: Sat, 17 Oct 2020 05:31 PM (IST)
Bihar Assembly Election 2020:  आधी आबादी पर निर्भर है महिषी के प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला
सहरसा में विधानसभा चुनाव में आधी आबादी की अहम भूमिका रहती हैं।

सहरसा, जेएनएन। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। तीसरे चरण के चुनाव के लिए नामांकन जारी है। चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा एड़ी-चोटी का जोर लगाया जा रहा है। विधानसभा चुनाव में आधी आबादी की अहम भूमिका रहती हैं। पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं की मत प्रतिशत भी अधिक रहता है। यही कारण है कि महिषी विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आधी आबादी पर निर्भर रहता है।

loksabha election banner

मतदान में महिलाएं रहती हैं आगे

विधानसभा क्षेत्र में भले ही पुरुष मतदाताओं की संख्या अधिक है। लेकिन मतदान करने में पुरुषों से अधिक रहने का रिकॉर्ड महिलाओं का ही रहा है। वर्ष 2015 के विधानसभा चुनाव में एक लाख 40 हजार 45 पुरुष मतदाताओं में से मात्र 65 हजार 538 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। जिसका मत प्रतिशत 46.79 था। वहीं एक लाख 32 हजार 88 महिला मतदाताओं में से 79 हजार 425 महिलाओं ने मताधिकार का प्रयोग करने में सफल रही थी। जिसका मत प्रतिशत 60.13 रहा था। वही वर्ष 2010 के विधानसभा चुनाव में भी लगभग यही आंकड़ा दिखा था। महिला मतदाताओं का मतदान प्रतिशत अधिक रहने का सबसे बड़ा कारण पुरुषों का बाहरी प्रदेशों में मजदूरी अथवा नौकरी करना है। वैसे मजदूर सरकार बनाने में दिलचस्पी नहीं लेते और ना ही लोकतंत्र के इस महापर्व में भाग लेते हैं।

दो लाख 97 हजार 904 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग

महिषी विधानसभा के तीन प्रखंडों के 39 पंचायतों के दो लाख 97 हजार 904 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसके लिए 307 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मतदान की सारी तैयारी प्रशासनिक स्तर पर पूरी कर ली गई है। महिषी विधानसभा क्षेत्र में पुरुष मतदाताओं की संख्या एक लाख 52 हजार 417 एवं महिला मतदाताओं की संख्या एक लाख 45 हजार 483 है। इसके अलावा इस विधानसभा क्षेत्र में थर्ड जेंडर के 4 मतदाता भी है। पिछले चुनाव में पुरुष मतदाताओं की संख्या एक लाख 37 हजार 166 एवं महिला मतदाताओं की संख्या एक लाख 28 हजार 944 थी। पांच वर्षों में 12 हजार 372 पुरुष एवं 13 हजार 395 महिला मतदाताओं की संख्या में बढ़ोतरी हुई है।

प्रखंडवार मतदाताओं की संख्या

प्रखंड - सत्तरकटैया

पंचायतों की संख्या - 14

कुल मतदान केंद्रों की संख्या - 109

कुल मतदाताओं की संख्या - 1 लाख 69 हजार 83

पुरुष मतदाताओं की संख्या - 54 हजार 213

महिला मतदाताओं की संख्या - 51 हजार 680

थर्ड जेंडर मतदाता की संख्या - 03

प्रखंड- नवहट्टा

पंचायतों की संख्या - 14

कुल मतदान केंद्रों की संख्या - 117

कुल मतदाताओं की संख्या - एक लाख 10 हजार 824


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.