Move to Jagran APP

Kahalgaon Election 2020: कहलगांव विधानसभा में 14 प्रत्‍याशियों के बीच हुआ मुकाबला, जानिए...

Kahalgaon Election News 2020 कहलगांव विधानसभा क्षेत्र से 14 प्रत्याशी हैं। मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के उम्मीदवार के बीच हुआ। इस बार कांग्रेस ने सदानंद सिंह की जगह उनके बेटे शुभानंद मुकेश को टिकट दिया है। वहीं भाजपा ने कहलगांव सीट से पवन यादव को उतारा है।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Published: Mon, 19 Oct 2020 02:53 PM (IST)Updated: Wed, 28 Oct 2020 07:01 PM (IST)
Kahalgaon Election 2020: कहलगांव विधानसभा में 14 प्रत्‍याशियों के बीच हुआ मुकाबला, जानिए...
कहलगांव विधानसभा क्षेत्र : पवन कुमार यादव (भाजपा) और शुभानंद मुकेश (कांग्रेस)

भागलपुर, जेएनएन। Kahalgaon Election News 2020:  कहलगांव विधानसभा क्षेत्र इस बार कांग्रेस के शुभानंद मुकेश व भाजपा के पवन कुमार यादव के बीच मुकाबला हुआ। यहां 57.1 फीसद मतदान हुआ। हालांकि बसपा व एनसीपी ने भी अपने उम्मीदवार खड़े किए है। शुभानंद मुकेश कांग्रेस विधायक सदानंद सिंह के पुत्र हैं। सदानंद सिंह यहां से नौ बार जीत दर्ज कर चुके हैं। इस बार सदानंद सिंह की जगह उनके बेटे शुभानंद मुकेश को कांग्रेस ने टिकट दिया है। वहीं भाजपा ने वर्षों बाद कहलगांव सीट पर अपना प्रत्याशी उतारा है। भाजपा ने पवन कुमार यादव को अपना प्रत्याशी बनाया है। पिछली बार पवन यादव निर्दलीय चुनाव लड़े थे। उन्हें 26 हजार 510 मत पड़े थे। पिछले चुनाव में लोजपा दूसरे नंबर पर थी। 

loksabha election banner

21 हजार मतों से जीते थे सदानंद

2015 के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी सदानंद सिंह 21 हजार 229 मतों से जीते थे। उन्होंने लोजपा के नीरज मंडल को पराजित किया था। सदानंद सिंह 64981 व नीरज मंडल 43752 मत मिले थे। निर्दलीय पवन यादव 26510 मत मिले थे। कांग्रेस, राजद व जदयू साथ मिलकर चुनाव लड़ी थी। जबकि लोजपा के साथ भाजपा व रालोसपा थी।

नौ बार जीत दर्ज किए हैं सदानंद

कहलगांव विधानसभा सीट से कांग्रेस नेता सदानंद सिंह नौ बार जीत दर्ज की है। बिहार में सबसे अधिक बार विधानसभा पहुंचने का रिकॉर्ड सदानंद के नाम है। 1985 में कांग्रेस ने उनका टिकट काट दिया, वे निर्दलीय लड़े और चुनाव जीत गए।

43 पंचायत के मतदाता डालेंगे वोट

43 ग्राम पंचायत वाले इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाता 330773 हैं, जिसमें पुरुष मतदाता 174132 और महिला मतदाता 156636 और 7 अन्य हैं। सामाजिक और जातीय समीकरण की बात करें तो यहां सबसे अधिक मुस्लिम वोटर 20 फीसद हैं। कुर्मी 12, यादव 10, कोयरी 9 फीसद हैं। राजपूत व ब्राह्मणों की संख्या 8 फीसदी के करीब है।

कहलगांव विधानसभा क्षेत्र : 14 प्रत्याशी

मान्यता प्राप्त दलों के चार पवन कुमार यादव (भाजपा), शुभानंद मुकेश (कांग्रेस), कृष्ण कुमार मंडल (बसपा), अनुज कुमार मंडल (एनसीपी)

रजिस्ट्रीकृत दलों के छह : अनिल यादव (जाप), गुलाम अहमद (भारतीय सबलोक पार्टी), प्रतिमा देवी (भापा लोकतांत्रिक), भागीरथ कुमार (भासपा), मनोज कुमार यादव (वंचित समाज पार्टी), रामचंद्र मंडल (भारतीय जनक्रांति दल)

निर्दलीय : विजय कुमार यादव, भोला हरिजन, महेन्द्र तांती, सदानंद सिंह


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.