Move to Jagran APP

Bihar Assembly Election 2020: मुनव्वर राणा की बेटी फौजिया पर दांव लगा सकती है कांग्रेस

शायर मुनव्वर राणा की पुत्री फौजिया राणा पर कांग्रेस बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में दांव लगा सकती है। किशनगंज विधानसभा क्षेत्र से उन्हें उम्मीदवार बनाने पर पार्टी विचार कर रही। बिहार में कांग्रेस को किसी संजीवनी की तलाश है।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Mon, 12 Oct 2020 08:13 PM (IST)Updated: Mon, 12 Oct 2020 08:13 PM (IST)
Bihar Assembly Election 2020: मुनव्वर राणा की बेटी फौजिया पर दांव लगा सकती है कांग्रेस
मशहूर शायर मुनव्वर राणा की पुत्री फौजिया राणा। जागरण आर्काइव।

पटना, जेएनएन।  मशहूर शायर मुनव्वर राणा की पुत्री फौजिया राणा पर कांग्रेस इस चुनाव में दांव लगा सकती है। किशनगंज विधानसभा क्षेत्र से उन्हें उम्मीदवार बनाने पर पार्टी विचार कर रही। बिहार में कांग्रेस को किसी संजीवनी की तलाश है। दरअसल, 2015 के विधानसभा चुनाव को छोड़ दें तो उसके पहले के कई चुनावों में पार्टी का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। इस बार पुरानी सीटों को बरकरार रखने के साथ ही नई सीटों पर जीत की चुनौती है।

loksabha election banner

70 सीटों पर लड़ना है चुनाव, पहले दौर के लिए प्रत्याशी घोषित

कांग्रेस कुल 70 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। पार्टी ने फिलहाल पहले दौर के प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। दूसरे और तीसरे दौर के प्रत्याशियों पर मंथन चल रहा। चर्चा है कि अधिसंख्य सीटों पर प्रत्याशी तय हो चुके हैं। कुछेक सीटों पर निर्णय नहीं हुआ है, जिनमें किशनगंज भी शामिल है। 

लोकसभा में मिली थी हार, एआइएमआइएम को मिली जीत

किशनगंज में पिछला चुनाव कांग्रेस ने जीता था। डॉ. मोहमद जावेद विजयी रहे थे। 2019 के लोकसभा चुनाव में वे किशनगंज से जीत कर संसद पहुंच गए। लोकसभा के साथ किशनगंज विधानसभा सीट पर हुए उप चुनाव में कांग्रेस ने सईदा बानो को टिकट दिया, लेकिन उन्हें एआइएमआइएम के कमरूल होदा ने शिकस्त दे दी। 2019 के उपचुनाव की गलती कांग्रेस 2020 के विधानसभा चुनाव में नहीं दोहराना चाहती।

सीएए और एनआरसी विरोध में थीं पोस्टर गर्ल 

फौजिया राणा नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिकता पंजी (एनआरसी) को लेकर हुए विरोध प्रदर्शनों से पोस्टर गर्ल बनी थीं। कांग्रेस को उनसे उम्मीद है। गांधी जयंती पर पटना में कांग्रेस की सदस्यता लेने वाली फौजिया पार्टी नेतृत्व की पहली पसंद हैं। 

इसबार तीन चरणों में चुनाव

कोरोना वायरस की वजह से इसबार बिहार विधानसभा चुनाव तीन चरणों में होगा। कुल 243 सीटों के लिए पहले फेज में वोट 28 अक्टूबर को डाले जाएंगे। इसके बाद दूसरे चरण में तीन नवंबर तो तीसरे में सात नवंबर को मतदान होगा। चुनाव का परिणाम 10 नवंबर को घोषित कर दिया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.