Move to Jagran APP

नरेंद्र सिंह तोमर ने कांग्रेस को बताया सबसे सांप्रदायिक पार्टी, कहा- इसी की कोख से जन्मा भ्रष्टाचार

नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने असम बंगाल और केरल में सांप्रदायिक ताकतों के साथ गठबंधन किया है। उन्होंने कहा कि यह पार्टी एक ओर पंथनिरपेक्षता की बात करती है और दूसरी ओर लोगों को आपस में लड़ाती है।

By Manish PandeyEdited By: Published: Sat, 20 Mar 2021 08:28 AM (IST)Updated: Sat, 20 Mar 2021 08:28 AM (IST)
तोमर ने कहा कि कांग्रेस का मुस्लिम लीग (केरल) के साथ भी गठबंधन है।

गुवाहाटी, प्रेट्र। केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता नरेंद्र सिंह तोमर ने शुक्रवार को कांग्रेस पर भारत की सबसे सांप्रदायिक पार्टी होने का आरोप लगाते हुए कहा कि देश में भ्रष्टाचार का जन्म इसी पार्टी की कोख से हुआ था। एक प्रेस कांफ्रेंस में तोमर ने कहा कि कांग्रेस ने असम, बंगाल और केरल में सांप्रदायिक ताकतों के साथ गठबंधन किया है।

loksabha election banner

केंद्रीय कृषि मंत्री ने दावा किया कि यह पार्टी एक ओर पंथनिरपेक्षता की बात करती है और दूसरी ओर लोगों को आपस में लड़ाती है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने बंगाल में अपने कार्यकर्ताओं के विरोध के बावजूद एक सांप्रदायिक पार्टी के साथ गठबंधन किया है। बंगाल में माकपा नीत वाम मोर्चे, कांग्रेस और नवगठित इंडियन सेकुलर फ्रंट (आइएसएफ) ने गठजोड़ किया है। आइएसएफ के प्रमुख एक प्रभावशाली मुस्लिम मौलवी हैं।

तोमर ने कहा, 'कांग्रेस का मुस्लिम लीग (केरल) के साथ भी गठबंधन है। असम में उसका बदरुद्दीन अजमल (एआइयूडीएफ अध्यक्ष) के साथ गठबंधन है जो सांप्रदायिकता का पर्याय हैं।' उन्होंने कहा कि कांग्रेस सांप्रदायिकता के बारे में बात करने का अधिकार खो चुकी है।

तोमर ने दावा किया कि कांग्रेस उन इलाकों में एआइयूडीएफ के साथ अपने गठबंधन को प्रचारित नहीं कर रही है जहां उसे लगता है कि इससे उसकी चुनावी संभावना पर असर पड़ सकता है। कांग्रेस को लगता है कि असम के लोग इसे नहीं समझते, लेकिन वे समझते हैं। पार्टी को भी इसका पता चल जाएगा जब चुनाव परिणाम घोषित होंगे।                                                                                


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.