LIVE CHSE Odisha HSC Result 2023: ये रहे ओडिशा बोर्ड 12वीं रिजल्ट लिंक, साइंस में 84.93% और कॉमर्स में 81.12% हुए पास
LIVE CHSE Odisha HSC Result 2023 Updates: साइंस में 84.93% और कॉमर्स में 81.12% हुए पास। इन लिंक से देखें ओडिशा बोर्ड 12वीं साइंस, कॉमर्स रिजल्ट। सीएचएसई ओडिशा द्वारा हायर सेकेंड्री कॉमर्स और साइंस स्ट्रीम के लिए नतीजे आज , 31 मई 2023 को घोषित किए गए।

LIVE CHSE Odisha HSC Result 2023 Updates: ओडिशा बोर्ड 12वीं साइंस रिजल्ट 2023 और ओडिशा बोर्ड 12वीं कॉमर्स रिजल्ट 2023 का इंतजार कर रहे स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन निर्णायक हो गया है। काउंसिल ऑफ हायर सेकेंड्री एजुकेशन ओडिशा (सीएचएसई ओडिशा) द्वारा वर्ष 2022-23 के लिए आयोजित हायर सेकेंड्री कॉमर्स और साइंस स्ट्रीम के लिए आयोजित बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे आज यानी बुधवार, 31 मई 2023 को घोषित किए गए। सीएचएसई ओडिशा द्वारा ओडिशा 12वीं साइंस रिजल्ट 2023 और ओडिशा 12वीं कॉमर्स रिजल्ट 2023 आज सुबह 11 बजे घोषित किया गया। औपचारिक एलान हो जाने के बाद अब परिणाम को ओडिशा राज्य के रिजल्ट पोर्टल, orissaresults.nic.in और ओडिशा बोर्ड की वेबसाइट, chseodisha.nic.in पर देखा जा सकता है।
ओडिशा बोर्ड 12वीं साइंस रिजल्ट 2023 में 84.93 फीसदी स्टूडेंट्स और ओडिशा 12वीं कॉमर्स रिजल्ट 2023 में 81.12 फीसदी छात्र-छात्राओं को उत्तीर्ण घोषित किया गया है।
सीएचएसई ओडिशा द्वारा आयोजित एचएससी (साइंस, कॉमर्स) परीक्षाओं के परिणामों की घोषणा आज, 31 मई 2023 को सुबह 11 बजे कर दी गई। परीक्षार्थी अपना परिणाम बोर्ड की वेबसाइट और रिजल्ट पोर्टल पर देख सकते हैं।
ओडिशा बोर्ड 12वीं साइंस, कॉमर्स रिजल्ट 2023 की घोषणा कर दी गई है।
ओडिशा 12वीं साइंस, कॉमर्स रिजल्ट 2023 की घोषणा के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हो गई है।
ओडिशा बोर्ड हायर सेकेंड्री सर्टिफिकेट एग्जाम (साइंस, कॉमर्स) के नतीजे कुछ ही मिनटों में घोषित होने वाले हैं। स्टूडेंट्स अपना परिणाम नीचे दिए लिंक से देख सकेंगे:-
ओडिशा बोर्ड की एचएचसी साइंस, कॉमर्स रिजल्ट 2023 की घोषणा कुछ ही मिनटों में की जाएगी। स्टूडेंट्स अपने नतीजे रिजल्ट पोर्टल, orissaresults.nic.in और ओडिशा बोर्ड की वेबसाइट, chseodisha.nic.in पर देख सकेंगे।
स्टूडेंट्स अपना परिणाम एक बार में देखने के लिए रिजल्ट पेज पर अपना रोल नंबर भरकर सबमिट करने से पहले इसकी फिर से जांच कर लेनी चाहिए। कई बार जल्दबाजी में गलत रोल नंबर दर्ज हो जाता है और परिणाम नहीं दिखता है।
ओडिशा राज्य के करीब 4 लाख स्टूडेंट्स को अपना सीएचएसई ओडिशा रिजल्ट 2023 देखने के लिए अपना औपचारिक एलान के बाद रिजल्ट पोर्टल, orissaresults.nic.in पर विजिट करना होगा और फिर परिणाम लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद नये पेज पर अपने विवरण (रोल नंबर, आदि) को भरकर सबमिट करना होगा। इसके बाद परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा, जिसका प्रिंट लेने के बाद सॉफ्ट कॉपी भी स्टूडेंट्स को सेव कर लेनी चाहिए।
सीएचएसई ओडिशा एचएससी रिजल्ट 2023 का इंतजार राज्य के 1.14 लाख स्टूडेंट्स को है। इनमें से 91,379 साइंस स्ट्रीम के और 23,148 कॉमर्स स्ट्रीम के छात्र-छात्राएं हैं। यह इंतजार कुछ ही देर में समाप्त होने जा रहा है।
ओडिशा बोर्ड द्वारा एचएससी (12वीं) के विभिन्न स्ट्रीम की वार्षिक परीक्षाओं का आयोजन 1 मार्च से 5 अप्रैल 2023 तक किया गया था।
ओडिशा बोर्ड 12वीं साइंस रिजल्ट 2023 और ओडिशा बोर्ड 12वीं कॉमर्स रिजल्ट 2023 लिंक को ओडिशा राज्य के आधिकारिक रिजल्ट पोर्टल, orissaresults.nic.in और सीएचएसई ओडिशा की आधिकारिक वेबसाइट, chseodisha.nic.in पर एक्टिव किया जाएगा।
यह भी पढ़ें - CHSE Odisha 12th Result 2023: आज जारी होगा ओडिशा बोर्ड 12वीं साइंस और कॉमर्स रिजल्ट, ऐसे कर पाएंगे चेक
प्राप्त जानकारी के मुताबिक ओडिशा बोर्ड 12वीं साइंस, कॉमर्स रिजल्ट 2023 आज सुबह 11 बजे घोषित किया जाएगा।
काउंसिल ऑफ हायर सेकेंड्री एजुकेशन ओडिशा साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम के लिए एचएचसी रिजल्ट 2023 की घोषणा आज यानी बुधवार, 31 मई को करेगा।