BSEB Bihar Board 12th Result 2022 : बिहार इंटर के नतीजे घोषित, इस लिंक से देखें परिणाम, ये हैं इस बार के टॉपर, जानें आकड़े
Bihar Board BSEB 12th Result 2022, biharboardonline.bihar.gov.in Live Updates: बिहार विद्यालय समिति के कक्षा 12 की वार्षिक परीक्षाओं के परीक्षाफल आज, 16 मार्च 2022 को दोपहर 3 बजे राज्य शिक्षा मंत्री द्वारा घोषित कर दिए गए हैं। बोर्ड की तरफ से जानकारी आधिकारिक तौर पर साझा की गई।

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2022 में सम्मिलित हुए लाखों छात्र-छात्राओं का इंतजार आज समाप्त हो गया है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) के कक्षा 12 के परीक्षार्थियों के परीक्षाफल 16 मार्च 2022 को दोपहर 3 बजे जारी किए जाने की घोषणा आधिकारिक तौर पर की गयी है। इस बार की परीक्षा में कुल 80.15 फीसदी स्टूडेंट्स सफल हुए हैं। साइस स्ट्रीम में 79.81 फीसदी, आर्ट्स स्ट्रीम में 79.53 फीसदी, कॉमर्स स्ट्रीम में 90.38 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं। समिति द्वारा 15 मार्च को साझा किए गए अपडेट के अनुसार, बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2022 को बिहार सरकार में शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने घोषित किया और इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव, शिक्षा विभाग, संजय कुमार भी उपस्थित रहे।
बिहार बोर्ड की विज्ञप्ति के अनुसार, आर्ट्स स्ट्रीम में गोपालगंज स्थित वीएम इंटर कॉलेज के संगम राज ने टॉप किया, उन्हें 482 अंक प्राप्त हुए हैं।
- संगम राज - 482 अंक
- श्रेया कुमारी – 471 अंक
- रितिका रत्ना – 470 अंक
- रातरानी कुमारी – 469 अंक
- शराफत आलम – 466 अंक
बिहार बोर्ड द्वारा कक्षा 12 के परिणाम जारी कर दिए गए हैं। कॉमर्स स्ट्रीम में पटना स्थित बीडी कॉलेज के अंकित कुमार गुप्ता ने टॉप किया है, उन्हें 473 अंक प्राप्त हुए हैं।
- अंकित कुमार गुप्ता - 473 अंक
- विनीत सिन्हा और पीयूष कुमार – 472 अंक
- मुस्कान सिंह और अंजली कुमारी – 470 अंक
बिहार बोर्ड द्वारा जारी की गई विज्ञप्ति के मुताबिक, साइस स्ट्रीम में नवादा स्थित केएलएस कॉलेज के सौरव कुमार और औरंगाबाद स्थित अशोक एच/एस दौड़नगर से अरुण कुमार ने टॉप किया। इन दोनों को 472 (94.4 फीसदी) अंक मिले।
- सौरव कुमार और अरुण कुमार – 472 अंक
- राज रंजन – 471 अंक
- सेजल कुमारी – 470 अंक
- विष्णु कुमार – 469 अंक
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा कक्षा 12 के परिणामों की घोषणा कर दी गई है। बोर्ड द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, सौरव कुमार साइंस स्ट्रीम में, अंकित कुमार गुप्ता ने कॉमर्स स्ट्रीम में और संगम राज ने आर्ट्स स्ट्रीम में टॉप किया है।
बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2022 की घोषणा कर दी गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुल 80.15 फीसदी परीक्षार्थी सफल घोषित किए गए हैं। साइंस स्ट्रीम में 79.8 फीसदी उत्तीर्ण हुए हैं।
कुल सफल परीक्षार्थी - 80.15 फीसदी
साइस स्ट्रीम में सफल - 79.81 फीसदी
आर्ट्स स्ट्रीम में सफल - 79.53 फीसदी
कॉमर्स स्ट्रीम में सफल - 90.38 फीसदी
बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षाफल घोषित कर दिया गया है। इस बार की परीक्षा में 89 फीसदी स्टूडेंट्स पास घोषित किए गए हैं।
बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षाफल घोषित कर दिया गया है।
बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट अत्यधिक यूजर्स की संख्या के चलते काम नही कर रही है। ऐसे में स्टूडेंट्स जागरणजोश पर नतीजे देख सकते हैं।
बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2022 के लिए डायरेक्ट लिंक
बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2022 की घोषणा राज्य सरकार में शिक्षा मंत्री अब बस कुछ ही मिनटों में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जारी कर देंगे।
बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2022 की घोषणा दोपहर 3 बजे किए जाने के बाद परीक्षार्थी अपना परिणाम और प्राप्तांक जागरणजोश पर देख सकेंगे। इसके लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक से रिजल्ट पेज पर जा सकते हैं।
बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2022 के लिए डायरेक्ट लिंक
बिहार बोर्ड 12वीं के नतीजों की घोषणा राज्य शिक्षा मंत्री द्वारा की जानी है। शिक्षा मंत्री द्वारा नतीजे बीएसईबी द्वारा कुछ ही मिनटों बाद दोपहर 3 बजे आयोजित किए जाने वाले प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान करेंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में शिक्षा मंत्री परिणामों को लेकर आकड़े जारी करेंगे।
बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2022 को देखने के लिए स्टूडेंट्स को रिजल्ट के पेज पर अपना रोल नंबर भरना होगा। ऐसे में परीक्षार्थियों को अपना एडमिट कार्ड पहले से तैयार रखना चाहिए। इसके साथ ही छात्रों अपनी जन्म-तारीख भी भरनी हो सकती है।
इंटरमीडिएट परीक्षाफल जारी किए जाने के पहले से ही बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट, biharboardonline.bihar.gov.in क्रैश हो गई है। माना जा रहा है कि 13 लाख से अधिक अभ्यर्थियों की संख्या को देखते हुए कई यूजर्स के एक-साथ लॉग-ऑन करने से ऐसी समस्या हो सकती है।
बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट की नतीजों की घोषणा राज्य शिक्षा मंत्री द्वारा किए जाने के बाद स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट और मार्क्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के साथ-साथ नीचे दी गई वेबसाइट पर देख सकते हैं।
- JagranJosh.com
- biharboardonline.bihar.gov.in
- biharboard.ac.in
- bsebssresult.com
बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा परिणामों की घोषणा कुछ ही मिनटों के बाद की जाएगी। बीएसईबी द्वारा कक्षा 12 परीक्षाफल दोपहर 3 बजे जारी किए जाने की जानकारी साझा की गयी है।
यदि स्टूडेंट्स को यदि उनका परीक्षाफल बीइसईबी इंटर रिजल्ट 2022 रिजल्ट पेज पर नहीं मिलता है या उन्हें अनुत्तीर्ण घोषित किया जाता है तो ऐसे उनके पास अपनी कॉपियों की फिर से जांच या फिर से मूल्यांकन का विकल्प होता है। पूरी जानकारी इस खबर में देखें।
स्टूडेंट्स को यदि अपना परिणाम पहले प्रयास में न दिखे तो निराश नहीं होना चाहिए। बल्कि अपने रोल नंबर की जांच करते हुए फिर से प्रयास करना चाहिए। कई अत्यधिक यूजर्स की संख्या के चलते वेबसाइट पर तकनीकी समस्या की संभावना होती है।
बीएसईबी कक्षा 12 परिणाम 2022 को कुछ ही देर में बिहार शिक्षा मंत्री द्वारा दोपहर 3 बजे घोषित कर दिए जाएंगे। इसके बाद बिहार बोर्ड द्वारा रिजल्ट देखने के लिए लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव कर दिया जाएगा। हालांकि, स्टूडेंट्स की लाखों संख्या को देखते हुए संभव है कि वेबसाइट पर तकनीकी समस्या हो। ऐसे में स्टूडेंट्स अपने नतीजों को एक बार में देखने के लिए अपना रोल नंबर पहले से याद रखें या रिजल्ट पेज पर फिल करके सबमिट करते समय दोबारा जांच लें। ऐसे में त्रुटि की संभावना नहीं होगी और परीक्षार्थी अपने नतीजे एक बार में देख पाएंगे।
बिहार बोर्ड कक्षा 12 की परीक्षा में उत्तीर्ण घोषित किए जाने के लिए स्टूडेंट्स को हर विषय में निर्धारित न्यूनतम 30 फीसदी अंक अर्जित करने होते हैं। निर्धारित कट-ऑफ से अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को बिहार बोर्ड के नियमों के अनुसार कंपार्टमेंट एग्जाम का अवसर दिया जाता है।
बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2022 का इंतजार कर रहे परीक्षार्थियों को ध्यान देना चाहिए कि समिति द्वारा तीनो ही स्ट्रीम - आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स के लिए नतीजों की घोषणा एक साथ की जाएगी। छात्र-छात्राएं अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए लिंक से देख पाएंगे।
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा पिछले वर्ष घोषित नतीजों में साइंस स्ट्रीम में सोनाली कुमारी ने टॉप किया था, उनके 471 अंक थे। इसके बाद लिस्ट में अमन राज थे जिनके 470 अंक थे। इसके बाद मो. शाकिब के 469 अंक और कल्पना कुमारी के 468 अंक और प्रियांशु राज के 466 अंक थे।
बिहार बोर्ड की पिछले वर्ष की परीक्षा में कॉमर्स स्ट्रीम में कौसर फातिमा और सुधांशु नरायण चौधरी ने टॉप किया था, दोनो के 476 अंक थे। वहीं, दूसरे स्थान पर ब्यूटी राज और राहुल कुमार थे, इन दोनो के 474 अंक थे। इसी प्रकार तीसरे स्थान पर करनाल कुमार (473 अंक), चौथे स्थान पर अमित कुमार 472 अंक और कुनाल कुमार के 470 अंक थे।
पिछले वर्ष के बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा परिणामों में छात्राओं ने बाजी मारी थी। लड़कों के मुकाबले अधिक लड़कियां उत्तीर्ण हुई थीं।
बिहार बोर्ड द्वारा कक्षा 12 की परीक्षाओं के नतीजों की घोषणा के बाद परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जाने के साथ ही साथ मोबाइल पर एमएमएस से भी देखने की व्यवस्था की जाएगी। ऐसे में परीक्षार्थी अपना परिणाम एसएमएस से देखने के लिए बोर्ड द्वारा किए जाने वाले नंबर और फॉर्मेट के माध्यम से कर सकेंगे।
परीक्षार्थियों को अपना इंटर परीक्षा परिणाम चेक करने के लिए घोषणा के बाद बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट, biharboardonline.bihar.gov.in पर विजिट करना होगा। इसके बाद होम पेज पर एक्टिव किए जाने वाले लिंक पर क्लिक करना होगा। फिर नये पेज पर स्टूडेंट्स को अपने विवरण को भरकर सबमिट करने होंगे। इसके बाद परीक्षार्थी अपना परिणाम स्क्रीन पर देख पाएंगे।
बिहार बोर्ड कक्षा 12 की पिछले वर्ष परीक्षाओं में आर्ट्स स्ट्रीम में 77.97 फीसदी छात्र-छात्राएं सफल हुए थे। वहीं, बात करें साइंस स्ट्रीम की तो इसमें 76.28 फीसदी और कॉमर्स में 91.48 फीसदी परीक्षार्थी ही सफल घोषित किए गए थे।
बिहार बोर्ड की वर्ष 2021 की इंटर की परीक्षाओं में 78.04 फीसदी एवं वर्ष 2020 की परीक्षाओं में 80.44 फीसदी छात्र-छात्राओं को उत्तीर्ण घोषित किया गया था।
बता दें कि बिहार बोर्ड द्वारा इस वर्ष की बोर्ड परीक्षाओं में पूछे गये बहुविकल्पीय प्रश्नों के लिए छात्रों को उत्तर ओएमआर शीट से देने थे। प्राप्त जानकारी के मुताबिक इन प्रश्नों ओएमआर शीट को स्कैन करके की गई थी। यही कारण है कि बोर्ड द्वारा मूल्यांकन कार्य जल्द पूरा कर लिया गया।
बिहार बोर्ड द्वारा इस वर्ष की इंटर की परीक्षाओं में सम्मिलित हुए छात्र-छात्राओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन रिकॉर्ड समय में पूरा कर लिया गया। बोर्ड द्वारा इंटर की कापियों की जांच 26 फरवरी 2022 को शुरू की गई थी और आज, 16 मार्च 2022 को नतीजों की घोषणा कर दी जाएगी।
बिहार बोर्ड की इस वर्ष की साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स स्ट्रीम की परीक्षाओं में लाखों स्टूडेंट्स सम्मिलित हुए थे। इनमें साइंस और आर्ट्स स्ट्रीम के परीक्षार्थियों की संख्या अधिक थी।
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटर की बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों के अंतर्गत हर जिले में चार मॉडल एग्जाम सेंटर बनाए गए थे।
बिहार बोर्ड ने इस वर्ष की परीक्षाओं के लिए सभी जिलों कुल 1471 एग्जाम सेंटर बनाए थे। परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। लाखों की संख्या वाली इस परीक्षा में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए बोर्ड द्वारा एग्जाम सेंटर पर कैमरे की व्यवस्था की गई थी और इनके माध्यम से वीडियोग्राफी कराई गई थी।
शैक्षणिक सत्र 2021-22 के लिए कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा का आयोजन बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) द्वारा फरवरी 2022 माह के दौरान 1 से 14 तारीख तक किया गया था। परीक्षा में 16 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं सम्मिलित हुए थे।
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा पिछले वर्ष यानि 2021 में 26 मार्च को इंटरमीडिएट कक्षाओं के परीक्षाफल घोषित किए गए थे। वहीं, वर्ष 2020 में बिहार इंटर रिजल्ट की घोषणा 24 मार्च को की गयी थी। इससे पहले वर्ष 2019 के इंरमीडिएट परीक्षा परिणाम 30 मार्च को जारी हुए थे।
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा इंटरमीडिएट परीक्षाओं के नतीजों की घोषणा देश किसी अन्य राज्य के मुकाबले सबसे पहले घोषित की जाएगी। बिहार बोर्ड ने कक्षा 12 परीक्षाओं का आयोजन भी सबसे पहले किया गया था। बता दें की पूर्व में भी बिहार में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन और नतीजों की घोषणा सबसे पहले की जाती रही है।
बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2022 का इंतजार कर रहे स्टूडेंट्स को अपने नतीजे और स्कोर चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट, biharboardonline.bihar.gov.in पर विजिट करना होगा। इसके बाद बिहार इंटर रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करना होगा। फिर नये पेज पर स्टूडेंट्स को अपने विवरण (रोल नंबर, आदि) भरकर सबमिट करने होंगे। इसके बाद छात्र अपना परिणाम और विषयवार अंक स्क्रीन पर देख सकेंगे। इसका प्रिंट लेने के बाद छात्रों को सॉफ्ट कॉपी भी सेव कर लेनी चाहिए।
यह भी पढ़ें - Bihar Board 12th Result 2022: बिहार बोर्ड ने अन्य बोर्ड को पछाड़ फिर मारी बाजी, कल सबसे पहले जारी करेगा 12वीं के नतीजे
यह भी पढ़ें - Bihar Board 12th Result 2022: शिक्षा मंत्री 16 मार्च को घोषित करेंगे बिहार बोर्ड इंटर के नतीजे, दोपहर 3 बजे देख पाएंगे मार्क्स
