विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 15, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Board 12th Result 2022: अन्य बोर्ड को पछाड़ बिहार बोर्ड ने फिर मारी बाजी, आज सबसे पहले जारी किया 12वीं का रिजल्ट

By Nandini DubeyEdited By:
Published: Tue, 15 Mar 2022 10:19 PM (IST)Updated: Wed, 16 Mar 2022 04:58 PM (IST)

BSEB Bihar Board 12th Result 2022 रिपोर्ट के अनुसार मूल्यांकन प्रक्रिया 8 मार्च को पूरी हो गई थी और BSEB ...और पढ़ें

बिहार बोर्ड ने फिर मारी बाजी,एक बार फिर सभी बोर्ड को पछाड़ कर नतीजों की घोषणा करने जा रहा है।
बिहार बोर्ड ने फिर मारी बाजी,एक बार फिर सभी बोर्ड को पछाड़ कर नतीजों की घोषणा करने जा रहा है।

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। Bihar Board 12th Result 2022: बिहार बोर्ड ने फिर मारी बाजी, एक बार फिर सभी बोर्ड को पछाड़ कर सबसे पहले नतीजों की घोषणा कर दी है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड, बीएसईबी (Bihar School Examination Board, BSEB) की ओर से आधिकारिक घोषणा हो चुकी हे कि कल यानी कि 16 मार्च, को दोपहर 3 बजे बारहवीं परीक्षा के परिणाम 2022 की घोषणा कर दी। बता देंं कि यह दूसरी बार है, जब बोर्ड सीबीएसई सहित देश भर के अन्य राज्यों की तुलना में सबसे पहले परीक्षा कराने के बाद नतीजों की घोषणा कर रहा है। इसके पहले भी बिहार बोर्ड ने परीक्षा का आयोजन करके परिणाम घोषित किए थे।   

जागरण जोश पर बिहार बोर्ड 12वीं के नतीजे देखने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर कर सकते हैं क्लिक 

रिजल्ट को लग रही थीं अटकलें   

रिपोर्टों के अनुसार, मूल्यांकन प्रक्रिया 8 मार्च को पूरी हो गई थी और BSEB ने टॉपर्स का साक्षात्कार आज यानी कि 15 मार्च 2022 तक पूरा कर ली गई थी । इसके बाद नतीजों की घोषणा की जा रही है। हालांकि रिपोर्ट्स में बीएसईबी इंटरमीडिएट परिणाम 2022 की तैयारी प्रक्रिया के बारे में एक महत्वपूर्ण अपडेट साझा करते हुए, बिहार बोर्ड के अधिकारियों ने पुष्टि की थी कि कक्षा 12 के छात्रों के लिए उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 8 मार्च 2022 को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। इसके बाद, बोर्ड फिलहाल टॉपर्स का साक्षात्कार आयोजित कर रहा है। इनमें तीनों स्ट्रीम यानी कला, वाणिज्य और विज्ञान में टॉपर्स के इंटरव्यू चल रहे है। वहीं साक्षात्कार प्रक्रिया 15 मार्च 2022 तक पूरी होने की उम्मीद है। इसके बाद नतीजों की घोषणा कर दी जाएगी। हालांकि, एक अन्य मीडिया रिपोर्ट्स में संभावना जताई जा रही है कि बोर्ड कल यानी कि 16 मार्च को भी नतीजे घोषित कर सकता है। अब  बोर्ड की तरफ आधिकारिक जानकारी शेयर कर दी है है। ऐसे में स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि वे नतीजे जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर विजिट करके लेटेस्ट अपडेट चेक करते रहें। इसके अलावा, स्टूडेंट्स की सहूलियत के लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके भी रिजल्ट देख सकते हैं।

Bihar Class 12 Result 2022: बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट चेक करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करके देखें रिजल्ट

बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले परीक्षा पोर्टल biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं। इसके बाद होमपेज पर, बिहार इंटर रिजल्ट 2022 . के लिंक का पता लगाएं और उस पर क्लिक करें। इसके बाद आपको इनपुट फ़ील्ड के साथ एक नए पृष्ठ पर भेजा जाएगा। अब संबंधित फील्ड में अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें। अब आपका बीएसईबी इंटरमीडिएट परिणाम 2022 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। इसके बाद परिणाम स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लेंकर रख लें।

वहीं मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, लगभग 13.5 लाख छात्र कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए हैं और वे अपना बिहार 12वीं का परिणाम 2022 का इंतजार कर रहे हैं।