Love is great: Mila Kunis
अभिनेत्री मिला क्यूनिस के लिए प्रेम करना एक सुखद अनुभव है और वो यह भी कहती हैं कि दुनिया के किसी भी शख्स को प्यार हो सकता है। 2012 में डेमी मूर से शादी टूटने के बाद से क्यूनिस (26) अभिनेता ऐश्टन कुचर के साथ उनकी डेटिंग शुरू हुई, लेकिन वो अपने रिश्ते को लेकर बातचीत करने से परहेज रखती हैं, पर साथ ही एक ब्रिटिश वेबसाइट के हवाले से यह कहा जा रहा है कि वो अपने नए रिश्ते से खुश हैं। क्यूनिस ऐश्टन के बारे में कुछ भी पूछे जाने पर जवाब देने से इनकार कर देती हैं। लेकिन वो इतना ज़रूर कहती हैं प्रेम महान होता है, खूबसूरत होता है और हम सभी के बीच मौजूद होता है। क्यूनिस नियमित रूप से दुनिया के सबसे सेक्सी महिलाओं की सूची में अव्वल आती रही हैं, लेकिन इस पहचान के साथ वो सहज महसूस नहीं करतीं। उन्होंने कहा कि लोग अकसर उनसे पूछते हैं कि सेक्सी कहे जाने के संबंध में उनके क्या विचार है। इस पर उनका जवाब होता है कि सेक्सी कहा जाना उनके लिए एक सम्मान की बात है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर