Food bhi Online hai !
कभी-कभी भूख बड़े ज़ोरों से लगी होती है, पर कुछ बनाने का या घर का खाने का मन नहीं होता है। ऐसे में एक ही उपाय बचता है कि आसपास जा कर कहीं कुछ खा लिया जाए। ज़्यादा हुआ तो आसपास किसी ऐसे होटल में ऑर्डर प्लेस करवा दिया जाए,
कभी-कभी भूख बड़े ज़ोरों से लगी होती है, पर कुछ बनाने का या घर का खाने का मन नहीं होता है। ऐसे में एक ही उपाय बचता है कि आसपास जा कर कहीं कुछ खा लिया जाए। ज़्यादा हुआ तो आसपास किसी ऐसे होटल में ऑर्डर प्लेस करवा दिया जाए, जहां होम डिलिवरी पॉसिबल हो। हम आपके लिए लाए हैं कुछ ऐसे एप्स जिनसे आप अच्छे रेस्त्रांओं के बारे में जान सकते हैं और अपना ऑर्डर भी घर बैठे प्लेस कर सकते हैं। आप खाने और लोकेशन के रिव्यूज़ पढ़ कर भी लंच या डिनर डिसाइड कर सकते हैं।
1. Zomato
बेहद सुंदर तरह से डिज़ाइन की गई इस एप को यूज़ करना बेहद आसान है। इस एप पर नियर बाई ऑप्शन को सिलेक्ट कर अपने आसपास के पॉपुलर रेस्त्रां से खाना ऑर्डर कर सकते हैं। अपनी पसंद के रेस्त्रां की $फोटोज़ और मेन्यू ब्राउज़ करने के साथ ही अपना रिव्यू भी पोस्ट कर सकते हैं। अगर खाना ऑनलाइन ऑर्डर न कर वहां जाकर ही खाना चाहते हों तो आपको गाइड करने के लिए मैप भी दिया होता है। इंडिया के अलावा और भी कई कंट्रीज़ में यह एप मौज़ूद है। फेसबुक की तरह ही इसमें भी चेक-इन करने का ऑप्शन होता है। उसके अलावा $फोटोज़ अपलोड और फ्रेंड्स को टैग कर शेयर भी किया जा सकता है। अगर किसी को सरप्राइज़ देना हो तो इसकी लिस्ट के रेस्त्रां में टेबल भी बुक कर सकते हैं।
2. FoodPanda
इसे देश की सबसे बड़ी फूड ऑर्डरिंग और डिलिवरी एप माना जाता है। इसे 100 से ज़्यादा शहरों में यूज़ किया जा सकता है। कुछ ऑर्डर करने के बाद आप उसे ट्रैक भी कर सकते हैं, इससे आपको पता चलता रहेगा कि आपके ऑर्डर को बनने और लाने में कितना टाइम लगने वाला है। टाइम टु टाइम इसमें मिलने वाले वाउचर्स और डील्स का $फायदा उठा कर आप रुपये भी सेव कर सकते हैं। जहां भी इसकी सर्विसेज़ अवेलेबल हैं, वहां के सभी अच्छे और बड़े रेस्त्रां को कवर किया गया है। इससे कुछ ऑर्डर करने पर एक घंटे में ही उसको डिलिवर कर दिया जाता है, पर पेमेंट ऑनलाइन ही करना पड़ता है।
3. JustEat
यह भी फूड ऑर्डर करने के लिए बहुत अच्छी एप मानी जाती है। विभिन्न शहरों के $करीब 3 हज़ार से ज़्यादा फूड जॉइंट्स में आप अपना ऑर्डर प्लेस कर सकते हैं। अपने आसपास के फूड जॉइंट्स को ब्राउज़ कर उनका मेन्यू देखने के बाद अपना फेवरिट फूड पिक कर कार्ट में ऐड कर सकते हैं। एक बार ऑर्डर प्लेस करने पर आपका एड्रेस वहां सेव हो जाता है, जिससे बार-बार एड्रेस डालने का अपका टाइम बचता है। बीच-बीच में एक्सक्लूसिव ऑफर्स और कूपन्स मिलते रहते हैं, जिनका यूज़ किया जा सकता है। वैसे तो इसमें कैश ऑन डिलिवरी का ऑप्शन भी है, पर ऑनलाइन पेमेंट करने पर अच्छा डिस्काउंट दिया जाता है।
दीपाली पोरवाल