20 के बाद आकर्षण में कमी?
एक हालिया शोध के अनुसार 20 साल की उम्र के बाद लड़कियों का आकर्षण घटने लगता है। इस शोध से दिल्ली के ज्यादातर युवा असहमत नजर आए। उनका मानना था कि बढ़ती उम्र के साथ लड़कियों की खबसूरती और निखरती जाती है। डीडी ने युवाओं से गुफ्तगू की।
एक हालिया शोध के अनुसार 20 साल की उम्र के बाद लड़कियों का आकर्षण घटने लगता है। इस शोध से दिल्ली के ज्यादातर युवा असहमत नजर आए। उनका मानना था कि बढ़ती उम्र के साथ लड़कियों की खबसूरती और निखरती जाती है। डीडी ने युवाओं से गुफ्तगू की।
जरूरी तो नहीं
उम्र बढऩे के साथ किसी लड़की के लुक्स में आकर्षण बना रहेगा या नहीं, यह इस बात पर निर्भर करता है कि वह अपनी ब्यूटी और फिटनेस का कितना ध्यान रखती है। जो लड़कियां अपनी देखभाल को लेकर सजग रहती हैं वे 20 क्या 50 साल की उम्र तक भी आकर्षक बनी रहती हैं।
उम्र के साथ बढ़ता आकर्षण
मुझे तो लगता है कि असलियत इसके ठीक उलट है। लड़कियों की उम्र जैसे-जैसे बढ़ती जाती है, वैसे-वैसे वे और ज्यादा आकर्षक होती जाती हैं। बॉलीवुड की ऐसी कई अभिनेत्रियां हैं जो उम्र बढऩे के साथ और ज्यादा आकर्षक होती गईं जैसे करिश्मा कपूर, रेखा, माधुरी दीक्षित आदि।
शोध से असहमत
मैं इस रिसर्च से सहमत नहीं हूं। अगर मैं अपने आप को देखूं, तो उम्र बढऩे के साथ मेरी पर्सनैलिटी में पहले से कहीं ज्यादा निखार आया है। मेरी दो साल पुरानी और वर्तमान की तसवीर में जमीन-आसमान का फर्क है। मुझे लगता है कि 20 साल की उम्र के बाद लड़कियों का आत्मविश्वास बढ़ जाता है। साथ ही वे खुद पर ज्यादा ध्यान देती हैं। उम्र बढऩे के साथ व्यक्तित्व निखरता है।
मिडिल एज गल्र्स लापरवाह
मुझे लगता है कि 20-30 साल के एज ब्रैकेट वाली लड़कियां सबसे ज्यादा आकर्षक होती हैं। शादीशुदा मिडिल एज लड़कियां अकसर जिम्मेदारियों के चलते खुद पर ध्यान नहीं दे पाती हैं जिसके चलते उनके आकर्षण में कमी आती है। लेकिन जो लड़कियां बढ़ती उम्र को लेकर कॉन्शियस रहने और लापरवाह रवैया अपनाने की जगह अपने लुक्स के प्रति सतर्क रहती हैं, उनकी खूबसूरती लंबे समय तक कायम रहती है।
35 साल तक गुड लुकिंग
मुझे लगता है कि लड़कियां 35 साल की उम्र तक सबसे ज्यादा खूबसूरत लगती हैं। इसके बाद उनका आकर्षण कम होने लगता है। उनके लुक्स में उम्र का असर नजर आने लगता है। लड़कियों ही नहीं, लड़कों के साथ भी ऐसा ही है। लेकिन हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाकर यह स्थिति बदली जा सकती है।
(ज्योति द्विवेदी)