Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Biggest Jail in India: कौन-सी हैं भारत की 10 सबसे बड़ी सेंट्रल जेल?

    Updated: Sat, 06 Apr 2024 08:01 PM (IST)

    भारत दुनिया का सबसे ज्यादा आबादी वाला देश है। 140 करोड़ से ज्यादा की आबादी में जहां क्राइम है तो वहीं दूसरी ओर न्याय पाने की भी तमाम प्रकियाएं मौजूद हैं। चलिए बताइए क्या आप जानते हैं कि भारत में सबसे बड़ी 10 जेल कौन-सी हैं? आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं भारत में मौजूद 10 बड़े कारावास से जुड़ी कुछ खास बातों के बारे में।

    Hero Image
    भारत की 10 सबसे बड़ी जेल के बारे में जानते हैं?

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Biggest Jail in India: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के कारण इन दिनों देश की राजधानी में स्थित तिहाड़ जेल काफी चर्चा में है। बता दें, जेल को अपराध पर लगाम लगाने और सामाजिक न्याय के प्रतीक के तौर पर देखा जाता है। भारत में तरह-तरह की जेल हैं, और हर जेल अपने आकार और कैदियों को रखने की क्षमता के मुताबिक अलग खासियत रखती है। आज इस आर्टिकल में हम आपको भारत की टॉप 10 जेलों के बारे में बताएंगे। आइए देख लीजिए इनमें सबसे ऊपर और आखिर में किस जेल का नाम आता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    1) तिहाड़ जेल (Tihar jail)

    दिल्ली स्थित तिहाड़ जेल सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा जेल कैंपस है, जिसकी स्थापना 1957 में हुई थी। 400 एकड़ में फैले इस जेल कैंपस में 9 सेंट्रल जेल है, जिसमें 5200 कैदी रह सकते हैं।

    Source- tiharprisons.delhi.gov.in

    2) येरवडा सेंट्रल जेल (Yerawada Central Jail)

    महाराष्ट्र के पुणे में स्थित येरवडा सेंट्रल जेल भारत की दूसरी सबसे बड़ी जेल है, जिसमें कई कुख्यात कैदी सजा काट रहे हैं। गौरतलब है, कि स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान महात्मा गांधी भी इसकी दीवारों में कैद हुए थे। वर्तमान में, यहां 3600 कैदियों के लिए रहने का इंतजाम है।

    Source- mahaprisons.gov.in

    3) नैनी सेंट्रल जेल (Naini central jail)

    उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में स्थित नैनी सेंट्रल जेल, भारत का तीसरा सबसे बड़ा केंद्रीय कारागार है, जो कि 237 एकड़ में फैला हुआ है। इसमें 3000 कैदियों के रहने की व्यवस्था है।

    Source- upprison.gov.in

    4) पुझल सेंट्रल जेल (Puzhal jail)

    तमिलनाडु के चेन्नई में स्थित पुझल सेंट्रल जेल भी देश की बड़ी जेलों में से एक है। 26 सितंबर 2006 से इसका संचालन किया जा रहा है, और 211 एकड़ में फैले इस जेल कैंपस में रिमांड पर 1,251,  दोषी साबित हो चुके 1,250 कैदी और 500 महिला कैदियों के रहने की क्षमता है।

    Source- prisons.tn.gov.in

    यह भी पढ़ें- क्या आप भारत की पहली महिला वकील को जानते हैं, जिन्हें महिला होने के कारण नहीं मिल पाई थी स्कॉलरशिप

    5) वेल्लोर सेंट्रल जेल (Vellore Central Prison)

    तमिलनाडु की वेल्लोर सेंट्रल जेल भी देश की बड़ी जेलों में से एक है। इसकी स्थापना 1830 में की गई थी। इसका कैंपस 153 एकड़ में फैला है, जो जिले में सबसे बड़ा और तमिलनाडु में दूसरे नंबर पर है।

    Source- prisons.tn.gov.in

    6) राजमुंदरी सेंट्रल जेल (Rajahmundry Central Prison)

    राजमुंदरी सेंट्रल जेल आंध्र प्रदेश में स्थित है। 196 एकड़ में फैले इस परिसर को 1864 में ब्रिटिश साम्राज्य द्वारा जेल में बदला गया था। इसके बाद 1870 में इसे सेंट्रल जेल के तौर पर नामित किया गया।

    Source- prisons.ap.gov.in

    7) पटियाला सेंट्रल जेल (Patiala Central Jail)

    पंजाब के पटियाला में स्थित केंद्रीय कारागार भी देश की बड़ी जेलों में से एक है। इसका परिसर भी 110 करोड़ में फैला हुआ है।

    Source- prisons.punjab.gov.in

    8) परापन्ना अग्रहारा सेंट्रल जेल (Parappana Agrahara Central Jail)

    कर्नाटक के बेंगलुरु में स्थित परापन्ना अग्रहारा सेंट्रल जेल भी देश की बड़ी जेलों में शामिल है। यह केंद्रीय कारागार भी 40 एकड़ में फैला हुआ है। इसे कर्नाटक की सबसे बड़ी जेल का मुकाम हासिल है। 1997 में इसकी स्थापना हुई थी और 2,200 की क्षमता के बावजूद भी वर्तमान में यहां 5,000 से ज्यादा कैदी रह सकते हैं।

    Source- prisons.karnataka.gov.in

    9) अलीपुर सेंट्रल जेल (Alipore Central Jail)

    देश की टॉप 10 जेलों में पश्चिम बंगाल में स्थित अलीपुर सेंट्रल जेल परिसर भी शामिल है। 40 एकड़ में फैले इस केंद्रीय कारागार में बड़ी संख्या में कैदी रहते थे। यहां विशेष रूप से राजनीतिक कैदियों को रखा जाता था। 20 फरवरी, 2019 से इसे जेल से बदलकर एक म्यूजियम में तब्दील कर दिया गया है।

    Source- independencemuseum.in

    10) गया सेंट्रल जेल (Gaya Central Jail)

    साल 1851 में स्थापित हुई इस डिस्ट्रिक्ट जेल को 1922 में सेंट्रल जेल में बदल दिया गया था। बिहार के गया जिले में स्थित यह सेंट्रल जेल भी देश की 10 बड़ी जेल की लिस्ट में शामिल है। इसका परिसर 31 एकड़ में फैला हुआ है।

    Source- nhrc.nic.in

    यह भी पढ़ें- 450 साल पहले शाही रसीद हुआ करता था पासपोर्ट, जानें कब और कैसे हुई इसके मॉर्डन रूप की शुरुआत

    Picture Courtesy: X