यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 11, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
एक सूचना के बाद हैदराबाद जा रहे इंडिगो के यात्री विमान को लौटना पड़ा दिल्ली एयरपोर्ट
दिल्ली से हैदाराबाद जा रहे इंडियो एयरलाइंस के यात्री विमान को उड़ान भरने के बाद उस समय वापस लौटने के ...और पढ़ें

नई दिल्ली, एएनआइ। दिल्ली से हैदाराबाद जा रहे इंडियो एयरलाइंस के यात्री विमान को उड़ान भरने के बाद उस समय वापस लौटने के लिए बाध्य होना पड़ा, जब विमान में खतरे की सूचना मिली।
समाचार एजेंसी एएनआइ के मुताबिक, दिल्ली से हैदराबाद जा रहे इंडिगो यात्री विमान ए 320 (6 ई-552) (IndiGo A320 (6E-552) के उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही खतरे की कुछ सूचना मिली, जिसके बाद सावधानी और यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर इस यात्री विमान को वापस दिल्ली लौटाया गया। इस दौरान पायलट ने तय नियमों का पालन किया। वहीं, इंडिगो एयरलाइंस की ओर से बाकायदा बयान जारी किया गया है कि उड़ान भरने के बाद विमान को दिल्ली जांच के लिए लाया गया था।
इससे पहले पिछले सप्ताह भी इंडिगो (IndiGo) के एक और विमान में गड़बड़ी की खबर सामने आई थी, जिसके बाद मुंबई एयरपोर्ट पर वापस लौटना पड़ा था। इंडिया का यह यात्री विमान मुंबई से बेंगलुरू के लिए उड़ान पर था।
मिली जानकारी के मुताबिक, यह इंडिगो का A320 Neo एयरक्राफ्ट था, जिसके इंजन में कंपन की शिकायत आई थी। इस शिकायत के बाद विमान को नीचे उतारा गया और उसका निरीक्षण किया गया।
यात्री के विमान उड़ाने का आ चुका है मामला
यहां पर बता दें कि पिछले दिनों एक ऐसा हैरान करने वाला मामला सामने आया था, जिसमें एक यात्री पुणे से दिल्ली यात्री विमान उड़ाकर लाया था। इसकी जानकारी खुद संबंधित एयरलाइंस ने बाकायदा बयान जारी करके दी थी। हुआ यूं कि पिछले दिनों बारिश और घने बादलों के चलते दिल्ली में दृष्यता काफी कम थी, इसलिए पुणे से उड़ान भर रहे इंडिगो के यात्री विमान को उड़ान भरने से रोक दिया था। इसके पीछे वजह यह बताई थी कि उस समय कोहरे में विमान उड़ाने वाला दक्ष पायलट नहीं था। इस बीच एक यात्री ने कोहरे के दौरान भी उड़ान भरने की दक्षता रखने का दावा करने पर पूरी जांच के बाद उसे यह जिम्मेदारी दी गई।