आईटीओ यमुना घाट पर युवाओं ने चलाया स्वच्छता अभियान, किनारे फैले कूड़े-कचरे को हटाया गया
आईटीओ स्थित यमुना घाट पर युवाओं ने नमामि गंगे, फ्रेंड्स ऑफ यमुना फाउंडेशन और भारतीय सेवा के सहयोग से सफाई ...और पढ़ें
-1773784042477_m.webp)
यमुना नदी में सफाई अभियान जारी।
HighLights
युवाओं ने आईटीओ यमुना घाट पर सफाई अभियान में भाग लिया।
नमामि गंगे और एफओवाईएफ ने मिलकर यह आयोजन किया।
वक्ताओं ने यमुना को स्वच्छ रखने की अपील की।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। आईटीओ स्थित यमुना घाट पर चले सफाई अभियान में युवाओं ने बढ़चढ़कर भाग लिया। किनारे फैले कूड़े कचरे को इकट्ठा कर उसे हटाया। यह आयोजन नमामि गंगे ने फ्रेंड्स ऑफ यमुना फाउंडेशन (एफओवाईएफ) और भारतीय सेवा के सहयोग से किया गया है। इस अवसर पर नमामि गंगे के शहरी निदेशक, धीरज जोशी ने कहा कि हमें अपनी यमुना मां के प्रति जिम्मेदार होना पड़ेगा।
इस अवसर पर अध्यक्ष रमेश गुप्ता ने लोगों से आग्रह किया कि पूजा के नाम पर यमुना मां को गंदा ना करें। यमुना बाबा अशोक उपाध्याय ने कहा कि मां को स्वच्छ बनाने के लिए युवाओं को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।
नदियां हमारी जीवन दायिनी: परविंदर मिश्रा
इस अवसर पर एफओवाइएफ के सदस्य और पूर्वी दिल्ली आपदा प्रहरी के पूर्व चेयरमैन परविंदर मिश्रा ने कहा की नदियां हमारी जीवन दायिनी और सांस्कृतिक विरासत है इसलिए शासन, प्रशासन और लोगों को मिलजुल कर कार्य करना चाहिए, जिससे कि हमारा वर्तमान और भविष्य दोनों ही सुरक्षित हो सके और लोग स्वच्छ जल और वातावरण प्राप्त कर सके।
सफाई अभियान में जगदीश सहगल, अखिलेश श्रीवास्तव, मयंक, अंशुल, धर्मेंद्र ,बी पी राजोरिया, गौरी शंकर व सुमित उपाध्याय आदि लोग उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें- अगस्ता वेस्टलैंड केस: क्रिश्चियन मिशेल की रिहाई याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
