विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली में माजरा डबास गांव के तालाब में डूबा युवक, अभी तक नहीं लगा कोई सुराग; तलाश जारी

Published: Mon, 16 Nov 2026 10:05 AM (IST)

दिल्ली के माजरा डबास गांव में एक युवक तालाब में अपने पशुओं को नहलाते समय डूब गया, जिससे इलाके में ...और पढ़ें

तालाब में डूबा युवक। सांकेतिक तस्वीर

तालाब में डूबा युवक। सांकेतिक तस्वीर

HighLights

  1. माजरा डबास गांव के तालाब में युवक डूबा।

  2. पशुओं को नहलाने के दौरान गहरे पानी में गया।

  3. गोताखोरों द्वारा युवक की तलाश जारी, सुराग नहीं।

जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। बाहरी दिल्ली के माजरा डबास गांव में एक युवक के तालाब में डूबने से इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि युवक अपने पशुओं को नहलाने के लिए तालाब पर गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में डूब गया।

घटना की सूचना मिलते ही गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और युवक की तलाश के लिए सर्च अभियान शुरू किया। तालाब में युवक को खोजने के लिए गोताखोर लगातार प्रयास कर रहे हैं। फिलहाल युवक का कोई सुराग नहीं मिल पाया है और तलाश अभियान जारी है।

घटना के बाद गांव में चिंता का माहौल है। युवक के मिलने का इंतजार किया जा रहा है।

 

खबर को अपडेट किया जा रहा है-

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।