Move to Jagran APP

आज आम-ओ-खास मिलकर करेंगे योग

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बृहस्पतिवार को यमुनापार में जगह-जगह योगास

By JagranEdited By: Published: Wed, 20 Jun 2018 10:09 PM (IST)Updated: Wed, 20 Jun 2018 10:09 PM (IST)
आज आम-ओ-खास मिलकर करेंगे योग
आज आम-ओ-खास मिलकर करेंगे योग

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बृहस्पतिवार को यमुनापार में जगह-जगह योगासन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। आम लोगों से लेकर बड़ी हस्तियां तक एक जगह योग करते नजर आएंगे। बच्चे, महिलाएं, युवा, बुजुर्ग सभी एक साथ योगासन की मुद्रा में होंगे और नजारा बेहद खास होगा। इसके लिए विभिन्न स्थानों को चिह्नित कर तैयारियां भी पूरी कर ली गई हैं।

loksabha election banner

केशव चौक स्थित झील पार्क में उत्तरी पूर्वी दिल्ली के सांसद और गीता जयंती समारोह समिति की ओर आयोजन किया जाएगा। इसमें केंद्रीय मंत्री उमा भारती, राज्यवर्धन राठौर और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं सांसद मनोज तिवारी भी आम लोगों के साथ योग करेंगे। बुधवार को मनोज तिवारी ने निगम अधिकारियों के साथ पार्क का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया और बच्चों के साथ क्रिकेट भी खेला।

वहीं, यमुना स्पो‌र्ट्स कॉम्पलेक्स में आयुष मंत्रालय व डीडीए की ओर से आयोजन किया जाएगा। इसमें सांसद महेश गिरी और विधायक ओपी शर्मा सहित सभी धर्मों के प्रमुख लोग योग करेंगे। गांधी नगर पुस्ता रोड पर गांधी नगर विकास परिषद और आरडब्ल्यूए गांधी नगर मिलकर कार्यक्रम कराएंगे। इसमें केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन, विधायक अनिल वाजपेयी, जोन चेयरमैन कंचन महेश्वरी, पूर्व महापौर नीमा भगत, पार्षद रोमेश गुप्ता, श्याम सुंदर अग्रवाल सहित कई बड़े नेता योग करेंगे। आप भी जानिए कहां कब होगा योग

स्थान समय

यमुना स्पो‌र्ट्स कॉम्पलेक्स सुबह 6:00 बजे

केशव चौक झील पार्क सुबह 6:30 बजे

गांधी नगर पुस्ता रोड सुबह 6:00 बजे

विवेक विहार स्थित विवेकानंद कॉलेज सुबह 6:30 बजे

पटपड़गंज स्थित निगम मुख्यालय शाम सुबह 10 बजे

मधुबन स्थित अग्रवाल सभा सुबह 6:30 बजे

मयूर विहार स्थित डिस्ट्रिक्ट पार्क सुबह 6:30 बजे

उस्मानपुर तीसरा पुस्ता स्थित गुजरान यमुना खादर सुबह 6:00 बजे

पटपड़गंज स्थित डीडीए क्रीड़ा स्थल सुबह 5:30 बजे कहां कौन नेता पहुंचेंगे

जगह नेता

केशव चौक स्थित झील पार्क केंद्रीय मंत्री उमा भारती, राज्यवर्धन राठौर और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं सांसद मनोज तिवारी

यमुना स्पो‌र्ट्स कॉम्पलेक्स सांसद महेश गिरी और विधायक ओपी शर्मा

गांधी नगर पुस्ता रोड पर केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन, विधायक अनिल वाजपेयी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.