विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यमुनापार में दीवाली पर जमकर फूटे पटाखे, दीपों से जगमगाया इलाका

Published: Sun, 08 Nov 2026 10:08 PM (IST)

यमुनापार में दीवाली धूमधाम से मनाई जा रही है। लोगों ने दीप जलाकर मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की।

यमुनापार दीवाली मनाते लोग। फोटो-दैनिक जागरण

यमुनापार दीवाली मनाते लोग। फोटो-दैनिक जागरण

HighLights

  1. यमुनापार में दीपावली धूमधाम से मनाई गई, आसमान रोशनी से जगमगाया।

  2. लोगों ने मां लक्ष्मी-गणेश की पूजा कर जमकर आतिशबाजी की।

  3. ग्रीन पटाखों के साथ प्रतिबंधित पटाखे भी कई जगह इस्तेमाल हुए।

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। यमुनापार में दीपावली धूमधाम से मनाई गई। शाम ढलते ही आसमान रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाने लगा। लोगों ने दीप जलाकर मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की।

इसके बाद शाम से ही पटाखे फूटने शुरू हो गए। देर रात तक कई इलाकों में जमकर आतिशबाजी होती रही। इस दौरान ग्रीन पटाखों के साथ ही अधिक प्रदूषण फैलाने वाले पटाखों का भी खूब इस्तेमाल किया गया।

इन इलाकों में आतिशबाजी

मयूर विहार, आनंद विहार, कोंडली, झिलमिल, विवेक विहार, सोनिया विहार, भजनपुरा और नंद नगरी समेत यमुनापार के कई इलाकों में आतिशबाजी की गई। आसमान में रंग-बिरंगी रोशनी बिखेरने वाले पटाखों के साथ तेज आवाज वाले पटाखे भी फोड़े गए।

Delhi - 2026-11-08T220351.279

कई जगहों पर लोगों ने घरों की छतों और गलियों में खड़े होकर आतिशबाजी का आनंद लिया। बच्चों में पटाखों को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। वहीं, कई परिवारों ने घरों के बाहर और बालकनी में दीप जलाकर सजावट की।

बाजारों में दिखा रौनक

दीपावली को लेकर बाजारों और घरों में पहले से ही रौनक देखने को मिल रही थी। लोगों ने एक-दूसरे के घर पहुंचकर दीपावली की शुभकामनाएं दीं। मिठाइयों और उपहारों का आदान-प्रदान कर खुशियां बांटीं।

Delhi - 2026-11-08T231305.926

कई सोसायटियों और कालोनियों में सामूहिक रूप से दीप जलाए गए और रंगोली सजाई गई। बच्चों ने रंग-बिरंगी फुलझड़ियां जलाकर त्योहार का आनंद लिया।

Delhi - 2026-11-08T220559.936

आतिशबाजी के दौरान प्रदूषण को लेकर जारी दिशा-निर्देशों के पालन पर भी सवाल उठे। ग्रीन पटाखों के साथ प्रतिबंधित और अधिक धुआं फैलाने वाले पटाखे भी कई स्थानों पर फूटते दिखाई दिए।

यह भी पढ़ें- दीवाली की आतिशबाजी से दिल्ली की हवा हुई जहरीली, गंभीर श्रेणी में पहुंचा AQI

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।