विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली में यमुना किनारे मिलीं सैकड़ों मृत मछलियां, स्थानीय बोले- हरियाणा की नहरों से आए केमिकल वाले पानी ने ली जान

Published: Thu, 15 Oct 2026 03:25 PM (IST)

उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी में यमुना नदी किनारे सैकड़ों मृत मछलियां मिलीं। स्थानीय लोगों ने हरियाणा से आए रासायनिक पानी ...और पढ़ें

HighLights

  1. बुराड़ी में यमुना किनारे सैकड़ों मृत मछलियां पाई गईं।

  2. स्थानीय लोगों ने हरियाणा के रासायनिक पानी पर आरोप लगाया।

  3. प्रशासन जांच में जुटा, यमुना प्रदूषण पर चिंताएं बढ़ीं।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी इलाके में यमुना नदी के तट पर सैकड़ों की संख्या में मृत मछलियां मिलने का दावा किया गया है। स्थानीय लोगों का आरोप है हरियाणा के नहरों से बहकर आने वाले केमिकल युक्त जहरीले पानी की वजह से इन मछलियों की मौत हुइ है। प्रशासन और संबंधित विभाग मामले की जांच में जुट गए हैं।

एक पर्यावरण संगठन ने किया दावा

पर्यावरण संगठन 'न्यू दिल्ली नेचर सोसाइटी' ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तस्वीरें और वीडियो साझा कर इस घटना की जानकारी दी। संस्था के मुताबिक, मछलियों की मौत का सटीक कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

हालांकि, स्थानीय निवासियों का आरोप है कि हरियाणा की तरफ से नहरों के जरिए जहरीला रासायनिक कचरा नदी में बहाया गया है। इसके अलावा हाल ही में हुई बारिश का असर होने की आशंका भी जताई जा रही है।

क्या बोल रहे विशेषज्ञ?

ऐसे मामलों में विशेषज्ञों का यही मानना रहा है कि इतनी बड़ी संख्या में मछलियों का मरना पानी में ऑक्सीजन का स्तर घटने, विषैले रसायनों की मौजूदगी और बढ़ते प्रदूषण का सीधा संकेत है।

बता दें कि बुराड़ी और संजय झील जैसे इलाकों में पहले भी गर्मी और औद्योगिक कचरे के कारण बड़े पैमाने पर मछलियों के मरने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

हालांकि, इस घटना ने एक बार फिर यमुना के पानी की गुणवत्ता और इसके इकोसिस्टम के स्वास्थ्य को लेकर गंभीर चिंताएं बढ़ा दी हैं।

यह भी पढ़ें: Delhi News: बुराड़ी में यमुना नदी किनारे मृत अवस्था में मिली हजारों मछलियां, दुर्गंध से ग्रामीण परेशान