विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दशहरे पर यामी गौतम करेंगी रावण का वध, विश्व प्रसिद्ध लव कुश रामलीला में महिला शक्ति की गूंज

Published: Mon, 19 Oct 2026 09:32 PM (IST)

अभिनेत्री यामी गौतम 20 अक्टूबर को दिल्ली के लाल किला मैदान में लव कुश रामलीला में रावण का वध करेंगी। ...और पढ़ें

लाल किला मैदान में आयोजित लव कुश रामलीला, जागरण

लाल किला मैदान में आयोजित लव कुश रामलीला, जागरण

HighLights

  1. यामी गौतम 20 अक्टूबर को रावण का वध करेंगी।

  2. लव कुश रामलीला की थीम 'महिला सम्मान' है।

  3. यह नारी सशक्तिकरण और साहस का प्रतीक बनेगा।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किला मैदान में आयोजित विश्व प्रसिद्ध लव कुश रामलीला का दशहरा उत्सव इस बार बेहद खास रहा।

नेशनल अवॉर्ड विजेता बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम आगामी 20 अक्टूबर को बुराई के प्रतीक रावण पर तीर चलाकर उसका वध करेंगी और अच्छाई की विजय का संदेश देंगी।

'रावण' का वध करेंगी यामी गौतम

दिलचस्प बात यह है कि यामी गौतम की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'नई नवेली' में भी एक दृश्य में उन्हें रावण का वध करते हुए दिखाया गया है। अब फिल्मी पर्दे के बाद वह दिल्ली की ऐतिहासिक लव कुश रामलीला में हजारों दर्शकों के सामने रावण का वध करती नजर आएंगी।

भारत की महिलाओं का करेंगी नेतृत्व

लव कुश रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अर्जुन कुमार ने बताया कि इस साल हमारी रामलीला की थीम 'महिला सम्मान' है। हमारा मानना है कि नारी केवल शक्ति और ममता का स्वरूप ही नहीं, बल्कि समाज में व्याप्त बुराइयों के विरुद्ध खड़ी होने का साहस भी रखती है।' 

WhatsApp Image 2026-10-19 at 9.04.59 PM

उन्होंने कहा कि  इसी सोच के साथ हमने इस बार रावण वध के लिए नेशनल अवॉर्ड विजेता अभिनेत्री यामी गौतम को आमंत्रित किया है। वह इस मंच पर दिल्ली सहित पूरे भारत की महिलाओं का प्रतिनिधित्व करेंगी और रावण पर तीर चलाकर यह संदेश देंगी कि बुराई पर अच्छाई की जीत में नारी शक्ति की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है।

रावण एक पात्र नहीं बुराइयों का प्रतीक

अर्जुन कुमार ने आगे कहा कि रावण केवल एक पौराणिक पात्र नहीं, बल्कि अहंकार, अन्याय और समाज में फैली बुराइयों का प्रतीक भी है। इस बार एक महिला के हाथों रावण का वध कराकर लव कुश रामलीला समाज को महिला सशक्तिकरण और नारी सम्मान का एक सकारात्मक संदेश देना चाहती है।

रावण वध की परंपरा में शामिल हो चुके हैं कई सितारे

उल्लेखनीय है कि लव कुश रामलीला के मंच पर इससे पहले बॉलीवुड के कई बड़े सितारे रावण वध की परंपरा का हिस्सा बन चुके हैं। इनमें अक्षय कुमार, अजय देवगन, जॉन अब्राहम, प्रभास, करीना कपूर और फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी जैसे चर्चित नाम शामिल हैं।

WhatsApp Image 2026-10-19 at 9.04.59 PM (1)

लव कुश रामलीला में 'नारी शक्ति' का संदेश, इस दशहरा यामी गौतम करेंगी दशानन का वध

इस वर्ष यामी गौतम का इस गौरवशाली परंपरा से जुड़ना आयोजन को एक नया आयाम देगा। लाल किला मैदान में दशहरे के अवसर पर जब यामी गौतम बुराई के प्रतीक रावण पर विजय का तीर चलाएंगी, तो यह क्षण केवल विजयादशमी का उत्सव नहीं, बल्कि महिला सम्मान, साहस और सशक्तिकरण का संदेश भी बनेगा।

लव कुश रामलीला कमेटी ने दिल्लीवासियों से अपील की है कि वे 20 अक्टूबर को अपने परिवार और बच्चों के साथ लाल किला मैदान पहुंचकर इस ऐतिहासिक दशहरा उत्सव के साक्षी बनें।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में सिर्फ 14.95 लाख में फ्लैट, LIG फ्लैट्स पर DDA दे रहा 25% छूट; जानें कब से शुरू होगी बुकिंग