Move to Jagran APP

दिल्ली: महिला आश्रय गृह में हो रहा उत्पीड़न, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया स्टिंग ऑपरेशन

शर्मिष्ठा मुखर्जी ने कहा कि नारी आश्रय गृहों में यौन उत्पीड़न की बात भी सामने आई है। इसकी निष्पक्ष जांच जरूरी है। दिल्ली महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तीन नारी आश्रय गृहों का स्टिंग ऑपरेशन किया है।

By Edited By: Published: Sat, 18 Aug 2018 08:07 PM (IST)Updated: Sat, 18 Aug 2018 08:27 PM (IST)
दिल्ली: महिला आश्रय गृह में हो रहा उत्पीड़न, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया स्टिंग ऑपरेशन
दिल्ली: महिला आश्रय गृह में हो रहा उत्पीड़न, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया स्टिंग ऑपरेशन

नई दिल्ली [राज्य ब्यूरो]। दिल्ली महिला कांग्रेस ने पूर्वी दिल्ली के एक महिला आश्रय गृह में रहने वाली महिलाओं के उत्पीड़न का आरोप लगाया है। इसकी शिकायत आनंद विहार थाने में करके महिला कांग्रेस अध्यक्ष शर्मिष्ठा मुखर्जी ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने सरकार से दिल्ली स्थित सभी नारी आश्रय गृहों के सोशल ऑडिट कराने की मांग की है।

loksabha election banner

महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया स्टिंग ऑपरेशन 

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में शर्मिष्ठा मुखर्जी ने कहा कि दिल्ली के सभी नारी आश्रय गृहों की जांच जरूरी है। उन्होंने बताया कि मुजफ्फरपुर और देवरिया में नारी निकेतन में रहने वाली महिलाओं के उत्पीड़न के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने महिला कांग्रेस को पूरे देश में चल रहे नारी आश्रय गृहों का जायजा लेने का निर्देश दिया था। इसी के तहत 14 अगस्त को दिल्ली महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तीन नारी आश्रय गृहों का स्टिंग ऑपरेशन किया था। इनमें से पूर्वी दिल्ली के एक नारी निकेतन में रहने वाली महिलाओं ने उत्पीड़न की शिकायत की है। उनके साथ मारपीट करने के साथ ही उन्हें भरपेट भोजन भी नहीं दिया जाता है।

दिल्ली सरकार की वेबसाइट पर दर्ज है नारी निकेतन का नाम 

शर्मिष्ठा मुखर्जी ने कहा कि  नारी आश्रय गृहों में यौन उत्पीड़न की बात भी सामने आई है। इसकी निष्पक्ष जांच जरूरी है। उन्होंने कहा कि तीन नारी आश्रय गृहों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जाने नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि जिस नारी निकेतन में गड़बड़ी मिली है, उसका नाम दिल्ली सरकार की वेबसाइट पर भी दर्ज है। उन्होंने कहा कि दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति जयहिंद ने अभी हाल ही में दावा किया था कि दिल्ली में चल रहे नारी आश्रय गृहों में सबकुछ ठीक है। जबकि सच्चाई कुछ और ही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.