Move to Jagran APP

बयान से पलटी हरक सिंह रावत पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला

उत्तराखंड के भाजपा नेता और पूर्व मंंत्री हरक सिह रावत पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराने वाली महिला बुधवार को अपने बयान से पलट गई।

By Amit MishraEdited By: Published: Wed, 03 Aug 2016 09:25 PM (IST)Updated: Wed, 03 Aug 2016 09:58 PM (IST)
बयान से पलटी हरक सिंह रावत पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। उत्तराखंड के भाजपा नेता और पूर्व मंंत्री हरक सिह रावत पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराने वाली महिला बुधवार को अपने बयान से पलट गई। उसने अपने वकील के साथ साकेत कोर्ट जाकर शपथ पत्र देकर बयान बदला।

loksabha election banner

महिला ने बताया कि वर्ष 2002 और 2003 के केस के सिलसिले मेंं उसने पहले ग्रीन पार्क मेंं रह रहे हरक सिंह रावत से फोन पर बात की और उसके बाद बीते शुक्रवार को उनके घर गई। उसने रावत से कुछ पैसे एडवांंस मांगे तो उन्होंंने कहा कि वह पैसे नहींं देंंगे चाहे तो वह केस को फिर से खुलवा सकती है। यह बात जब उसने एक परिचित से बताई तो उसने कहा कि वह रावत से लगातार संंपर्क मेंं रहे। बहकावे मेंं आकर उसने दोबारा रावत पर दुष्कर्म का आरोप लगा दिया।

बलात्कारी हैं आतंकवादी, सार्वजनिक रूप से मिले मौत की सजा: कपिल मिश्रा

शपथ पत्र मेंं महिला ने कहा कि उसके साथ दुष्कर्म नहींं हुआ है। उसके झूठे आरोप के कारण हरक सिंह रावत का काफी नुकसान हुआ है। इसके लिए वह उनसे हाथ जोड़कर माफी मांंगती है। उसने पुलिस मेंं दोबारा बयान लिखवा दिया है कि उसके साथ दुष्कर्म नहींं हुआ है। वह अपना केस वापस ले रही है। बयान बदलने पर दिल्ली पुलिस का कहना है कि अगर इस मामले मेंं हरक सिंह रावत की ओर से शिकायत दी जाएगी तो पुलिस महिला के खिलाफ केस दर्ज करेगी।

घर से गायब हुई हरक सिंह रावत पर रेप का केस दर्ज कराने वाली महिला

महिला ने आरोप लगाया था कि शुक्रवार रात रावत ने उसे ग्रीनपार्क स्थित अपनी कोठी पर बुलाया था जहां उन्होंंने उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। महिला ने देर रात सफदरजंग एंक्लेव थाने मेंं रावत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।

पुलिस ने साकेत कोर्ट मे महिला का बयान भी दर्ज करा दिया था। बयान मेंं वह अपने आरोप पर कायम रही। उक्त महिला ने वर्ष 2003 मेंं भी रावत के खिलाफ देहरादून मेंं दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। उस समय रावत कैबिनेट मंत्री थे। आरोप की वजह से उन्हेंं इस्तीफा देना पड़ा था। मामले मेंं सीबीआइ जांच कराई गई थी। महिला के बच्चे का डीएनए टेस्ट भी किया गया था। जांच मेंं आरोप फर्जी पाए जाने पर रावत को क्लीन चिट दे दी गई थी।

युवती को शराब पिलाकर किया गैंगरेप, बोले- नौकरी के लिए जरूरी हैै ये काम


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.