दिल्ली के RML अस्पताल में भर्ती महिला ने खुद को लगाई आग, मची चीख-पुकार; गार्ड ने दौड़कर बचाई जान
दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल के जन औषधि केंद्र परिसर में भर्ती एक 32 वर्षीय महिला ने आत्मदाह का प्रयास किया।
-1777275382733_m.webp)
दिल्ली के राम लोहिया अस्पताल में भर्ती महिला ने आत्मदाह की कोशिश की। जागरण

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली के राम लोहिया अस्पताल स्थित जन औषधि केंद्र परिसर में अस्पताल में भर्ती 32 वर्षीय महिला द्वारा आत्मदाह का प्रयास किया गया। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार, घटना का कारण अभी तक सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आया है।
बताया गया कि महिला वार्ड नंबर पांच में भर्ती एक मरीज थी और घटना के समय वह अस्पताल स्थित केंद्र परिसर में थी। महिला के आग लगाने के बाद वहां पर चीख-पुकार मच गई। सिक्योरिटी गार्ड अजय ने तुरंत आग बुझाकर उसे बचाया।
घटना की सूचना उसके पति और न्यू बिल्डिंग के सुपरवाइजर को दी गई। पुलिस को सूचित कर दिया गया है और आगे की जांच चल रही है।
अस्पताल प्रशासन ने कोई अधिकारिक जानकारी नहीं दी
अस्पताल प्रशासन ने अभी घटना को लेकर कोई अधिकारिक जानकारी नहीं दी है। और न ही कोई सुसाइड नोट सामने आया है। बताया जा रहा है कि घटना के पीछे मानसिक तनाव, पारिवारिक समस्या, स्वास्थ्य संबंधी कोई गंभीर मुद्दा या कोई अन्य व्यक्तिगत कारण हो सकता है, लेकिन आधिकारिक रूप से कोई बयान या स्पष्ट वजह अभी तक मीडिया या रिपोर्ट में नहीं आई है।
यह भी पढ़ें- दिल्ली HC के युवा वकील ने रॉयल प्लाजा होटल की 15वीं मंजिल से कूदकर दी जान, पुलिस तलाश रही वारदात की वजह
बताया कि महिला अस्पताल में भर्ती मरीज है, इसलिए यह मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या इलाज के दौरान हुई कोई निराशा भी हो सकती है, लेकिन यह सिर्फ अनुमान है।
