Move to Jagran APP

विदाई की ओर बढ़ी ठंड, पढ़िये- दिल्ली-एनसीआर में अगले 15 दिन के मौसम का हाल

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक मार्च महीने की शुरुआत ही तेज गर्म के साथ होगी। इसके बाद एक सप्ताह के भीतर ही अधिकतम तापमान 30 डिग्री के पार पहुंच जाएगा। इसके बाद पसीने छुड़ाने वाली गर्मी शुरू जाएगी।

By Jp YadavEdited By: Published: Fri, 25 Feb 2022 04:16 PM (IST)Updated: Sat, 26 Feb 2022 10:38 AM (IST)
विदाई की ओर बढ़ी ठंड, पढ़िये- दिल्ली-एनसीआर में अगले 15 दिन के मौसम का हाल
क्या पसीने छुड़ाने वाली गर्मी के साथ होगी मार्च महीने की शुरुआत, पढ़िये- अगले 15 दिन के मौसम का हाल

नई दिल्ली, जागरण संवादादाता। जलवायु परिवर्तन के प्रभाव से पूरी दुनिया के मौसम चक्र पर असर पड़ रहा है। दिल्ली-एनसीआर में पिछले साल मानसून के सीजन में रिकार्ड तोड़ बारिश हुई तो इस साल जनवरी महीने में पड़ी ठंड ने 122 साल का रिकार्ड तोड़ दिया। इस प्रकार के अप्रत्याशित मौसमी उतार चढ़ाव के पीछे जलवायु परिवर्तन को ही प्रमुख कारण माना जा रहा है। अब गर्मी के सीजन की शुरुआत तकरीबन-तकरीबन हो चुकी है, ऐसे में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने ताजा पूर्वानुमान जताया है कि इस बार ठंड की तरह गर्मी का भी रिकार्ड टूटेगा।  इस बीच विदाई की ओर बढ़ती ठंड के बीच दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से शनिवार को बारिश होने के आसार हैं, इसके साथ 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती है। वहीं, अगले सप्ताह से गर्मी में तेजी से इजाफा होगा।

loksabha election banner

मार्च में प्रवेश करते होते ही गर्मी देगी जोर का झटका

पूरे फरवरी महीने तक परेशान करने वाली ठंड के विदा होते ही गर्मी का दौर तेज हो जाएगा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, मार्च का प्रथम सप्ताह खत्म होते-होते गर्मी दिल्ली-एनसीआर में अपना असर दिखाना शुरू कर देगी।  इसके बाद अप्रैल, मई एवं जून का महीना खासा गर्म हो सकता है। हीट वेव यानी लू वाले दिनों की संख्या में भी वृद्धि संभावित है। अप्रैल के अंत दिल्ली-एनसीआर के लोगों का लू से सामना हो सकता है।

स्काईमेट वेदर के उपाध्यक्ष महेश पलावत के अनुसार, जलवायु परिवर्तन के असर से पिछले साल बारिश और फिर ठंड पड़ी। ऐसे में मार्च में अच्छी गर्मी पड़ना भी अब तय ही है। इस दौरान तेज धूप और 35-36 से ऊपर तापमान में पसीना निकलना भी स्वाभाविक है। 

पढ़िये अगले दो सप्ताह के मौसम का हाल

26 फरवरी को दिल्ली-एनसीआर में बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते शनिवार को बारिश होगी। इसके चलते भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। इसके साथ शनिवार को 20 किलोमीटर प्रतिघंटे से हवाएं भी चल सकती हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 25 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। कुलमिलाकर गर्मी लगातार बढ़ती रहेगी।

27 फरवरी को दिल्ली-एनसीआर में आसमान साफ रहेगा। दिन में 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती है, जबकि तेज धूप से गर्मी में बढ़ोतरी होगी, खासकर दिन में लोगों को परेशानी हो सकती है। रविवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री तो न्यूनत तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

28 फरवरी को सोमवार को तेज धूप निकलेगी, हालांकि दिन में आंशिक रूप से बादल भी छा सकते हैं, लेकिन बारिश की दूर-दूर तक कोई संभावना नहीं है। इस दिन भी रविवार की तरह अधिकतम तापमान 25 डिग्री तो न्यूनत तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहेगा। सोमवार को 15 किलोमीटर प्रतिघंट की रफ्तार से हवाएं बह सकती हैं।

01 मार्च को गर्मी में और इजाफा होगा। इस दिन यानी मंगलवार को न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस तो अधिकतम तापमान 27 डिग्री तक पहुंच जाएगा। दिन में तेज धूप के चलते दिल्ली-एनसीआर के लोगों को परेशानी हो सकती है।

02 मार्च को बुधवार को दिन गर्मी और बढ़ेगी। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस पहुंच जाएगा।

03 मार्च को भी बुधवार की तरह ही बृहस्पतिवार को भी तेज धूप से गर्मी परेशान कर सकती है। इस दिन भी  न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

04 मार्च को तेज धूप के साथ अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस हो जाएगा। इस दिन 19 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

06 मार्च को न्यूनतम तापमान 17 डिग्री तो अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस पहुंच जाएगा।

07 मार्च को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहेगा। इसके साथ इस दिन आंशिक रूप से बादल छाए रहने के आसार हैं और 14 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं।

08 मार्च को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहेगा। इस दिन आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। 

09 मार्च को तेज धूप रहेगी। इसके अलावा, अधिकतम तापमान 32 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

10 मार्च को अधिकतम तापमान 32 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।

11 मार्च को तेज धूप से दिल्ली-एनसीआर के लोगों का सामना होगा। इसके साथ अधिकतम तापमान 32 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.