Move to Jagran APP

दुनिया की सबसे बड़ी अदालत, जहां पर लगती हैंं 150 कोर्ट

क्‍या आप जानते हैं कि दुनिया की सबसे बड़ी अदालत कौन सी है। जी हां आज हम आपको बताएंगे कि दुनिया की सबसे बड़ी अदालत कौन सी है और इसकी क्‍या खाशियत है।

By Ramesh MishraEdited By: Published: Fri, 27 May 2016 10:32 AM (IST)Updated: Sat, 28 May 2016 09:13 AM (IST)

नई दिल्ली [ जेएनएन ] । आपको भी जिज्ञासा हो रही होगी कि आखिर दुनिया की सबसे बड़ी अदालत कौन है। चौंकिए मत यह आपकी दिल्ली में ही है। जी हां, दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट दुनिया की सबसे बड़ी अदालत में से एक है। यहां 24,000 वकीलों का रजिस्ट्रेशन है और 150 अदालते एक छत के नीचे चलती हैं। दुनिया में किसी भी बार एसोसिएशन में इतने सारे वकीलों का रजिस्ट्रेशन किसी भी एक अदालत में नहीं है।

loksabha election banner

एक छत के नीचे लगती है 150 अदालते

यह बात सुनने में किसी को भी अचरज में डाल सकता है। लेकिन यह सौ फीसद सच है। दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट की छत के नीचे 150 अदालतें एक साथ चलती हैं। दुनिया में एक छत के नीचे इतनी अदालत एक साथ कहींं भी नहीं चलती। एक साथ इतने जज और वकील की बड़ी तादाद दुनिया के किसी भी स्थानीय अदालत में काम नहीं करते । पेशी के दौरान यहां का नजरा देखने लायक होता है।

पेंडिग केस का भी है इतिहास

कई सालों से इस अदालत में हजारों केस पेंडिंग में है। यह भी एक रिकार्ड है। यहां कुल केसों की संख्या करीब 90,000 है। इसमें वेस्ट डिस्ट्रिक्ट के 57,000 के मामले पेंडिंग में है। केवल दो दशक में 20 वर्षों में यह 4,300 मामले पेंडि़ंग में है। दुनिया की किसी स्थानीय अदालत में इतने मामले होना भी एक रिकार्ड है।

रोचक है तीस हजारी की कहानी

देश की आजादी से पहले यह कोर्ट का निर्माण किया गया था। अपनी विशालता के कारण यह किसी भूल भूलैया से कम नहीं है। सेंट्रल हाल में पहुंचने के बाद लोग भटक जाते हैं। इस प्रांगण में कई ब्लाक हैं। इन ब्लाकों में पहुंचना किसी के बस की बात नहीं है।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

विशाल कोर्ट परिसर के सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इसमें किसी भी प्रकार कोताई नहीं बरती गई है। भारी सुरक्षा बल के साथ यहा चप्पे-चप्पे पर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। पूरे कैंपस में 100 सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। इसकी जद में पूरा कैंपस आ जाता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.