विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली के सरकारी स्कूल में खुद को जलाने वाली छात्रा के बैग से क्या-क्या मिला?

By Saurabh PandeyEdited By: Pooja Tripathi
Published: Sat, 24 Oct 2026 05:23 PM (IST)Updated: Sat, 24 Oct 2026 05:43 PM (IST)

दिल्ली के कृष्णा नगर के एक सरकारी स्कूल में एक छात्रा ने खुद को आग लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ...और पढ़ें

स्कूल के बाहर खड़े छात्रों के परिजन। जागरण

स्कूल के बाहर खड़े छात्रों के परिजन। जागरण

HighLights

  1. छात्रा ने कृष्णा नगर के सरकारी स्कूल में खुदकुशी की।

  2. बैग से तीन सुसाइड नोट और एक लाइटर बरामद हुआ।

  3. पुलिस प्रेम प्रसंग के एंगल से मामले की जांच कर रही।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली के कृष्णा नगर के सरकारी स्कूल में एक छात्रा ने खुद को आग लगाकर खुदकुशी कर ली। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी मच गई है, वहीं छात्रा के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

छात्रा की पहचान झारखंड के कोडरमा की मूल निवासी लक्ष्मी के रूप में हुई है। दिल्ली में लक्ष्मी अपने भाई-भाभी और बहन के साथ रह रही थी। उसके माता-पिता गांव में रहते हैं और पेशे से किसान हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच कर रही है। जांच में पुलिस को छात्रा के बैग से कई ऐसी चीजें मिली हैं जो कई सवाल खड़ कर रही है।

छात्रा के बैग से क्या-क्या मिला?

पुलिस की शुरुआती जांच में ये बात सामने आई है कि छात्रा के बैग से तीन सुसाइड नोट मिले हैं। बताया जा रहा है कि सुसाइड नोट में लिखा कि मैं अपने माता-पिता की अपेक्षाओं पर खरी नहीं उतर सकी और उसने माफी मांगी है।

वहीं एक अन्य सुसाइड नोट में पुलिस के अनुसार किसी लड़के का भी जिक्र है ऐसे में पुलिस प्रेम के एंगल पर भी जांच कर रही है। इसके साथ ही पुलिस को छात्रा के बैग से किताबों के साथ ही एक लाइटर भी मिला है। माना जा रहा है कि लाइटर वो आग लगाने के इरादे से ही लाई होगी।

पुलिस का कहना है कि छठे पीरियड के बाद क्लास पास लेकर पानी पीने जाने की बात कहकर गई थी। 2-3 मिनट बाद ही चिल्लाने की आवाज आई। जब आवाज सुनकर लोग उसकई ओर दौड़े तो देखा कि लक्ष्मी पानी के टैंक के पास ही पूरी तरह जली हुई थी। पुलिस के अनुसार छात्रा ने जलने के लिए किसी केमिकल का उपयोग किया है। छात्रा दिल्ली के घोंडली गांव में रह रही थी।

यह भी पढ़ें- दिल्ली: कृष्णा नगर के सरकारी स्कूल में 12वीं की छात्रा ने खुद को आग क्यों लगाई? बर्थडे से एक दिन पहले हुई घटना से हड़कंप