दिल्ली में वेलकम फोटो चौक पर जर्जर मकान का छज्जा गिरा, महिला और बच्ची गंभीर रूप से घायल
दिल्ली के वेलकम फोटो चौक पर एक जर्जर मकान का छज्जा गिरने से महिला और छह साल की बच्ची घायल हो गईं, जिन्हें जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
-1792732307731_m.webp)
एक जर्जर मकान का छज्जा गिरने से महिला व छह वर्ष की बच्ची घायल हो गई। AI जनरेटेड
HighLights
पूर्वी दिल्ली में जर्जर मकान का छज्जा गिरा।
महिला और छह साल की बच्ची गंभीर रूप से घायल।
छज्जे पर शौचालय से हुई सीलन हादसे का कारण।
जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के वेलकम फोटो चौक पर स्थित एक जर्जर मकान का छज्जा गिरने से महिला व छह वर्ष की बच्ची घायल गई। दोनों घायलों को एंबुलेंस के जरिए जीटीबी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
बाहर निकलने का रास्ता बंद होने की वजह से घर के अंदर दो महिलाएं फंस गईं। सूचना मिलते ही दमकल की टीम पहुंची। दमकल ने उन्हें बाहर से सीढ़ी लगाकर उतारा।
अस्पताल में भर्ती कराया
दमकल टीम ने बताया कि गुरुवार रात 11 बजे सूचना मिली थी कि मकान का छज्जा गिरने से दो लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने घायल महिला जोया व बच्ची को अस्पताल में भर्ती करवाया। इस मकान में करीब 15 लोग रहते हैं।
मकान को खतरनाक घोषित नहीं किया
निगम ने मकान को खतरनाक घोषित नहीं किया हुआ था। जांच में पता चला छज्जे पर शौचालय बनाया हुआ था। सीलन की वजह से हादसा हुआ।
यह भी पढ़ें- दिल्ली के छावला में सेप्टिक टैंक की जहरीली गैस से 1 युवक की मौत, 3 की हालत गंभीर
