दिल्ली-एनसीआर में आधी रात गरज-चमक के साथ हुई भारी बारिश, तेज आंधी भी चली; ठंड का एहसास
दिल्ली-एनसीआर में रविवार आधी रात भारी बारिश हुई। मौसम में बदलाव होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। साथ ही तेज आंधी भी चली।
-1791757463704_m.webp)
दिल्ली-एनसीआर में देर रात भारी बारिश। फोटो सोशल मीडिया
HighLights
दिल्ली-एनसीआर में सोमवार तड़के हुई भारी बारिश।
बारिश से तापमान में गिरावट, लोगों को ठंडक का एहसास।
नवरात्र आयोजकों की बढ़ी परेशानी, IMD ने दी थी चेतावनी।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में रविवार की आधी रात तेज गरज और चमक के साथ भारी बारिश हुई। साथ ही तेज आंधी भी चली। दो घंटे से अधिक समय तक भारी बारिश हुई। इसके साथ ही तापमान में गिरावट दर्ज की गई। लोगों को ठंड का एहसास होने लगा है। मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली में भारी बारिश होने की संभावना जताई थी।
मानसून की विदाई के बीच आधी रात तेज आंधी और बिजली के साथ भारी बारिश हुई। वहीं, नवरात्र के पहले दिन भारी बारिश होने से आयोजकों की चिंता बढ़ा दी है। कालका मंदिर के पास श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई। बारिश से बचने के लिए श्रद्धालु इधर-उधर भागने लगे।
समाचार एजेंसी एएनआई ने दिल्ली के जंतर मंतर से एक वीडियो जारी की है। जहां, सीजेपी के नेता प्रदर्शन कर रहे हैं। पूरा रोड पूरी तरह खाली है। वीडियो में प्रदर्शन स्थल खाली दिख रहा है।
#WATCH दिल्ली: राजधानी दिल्ली के कई हिस्सों में तेज बारिश हो रही है। वीडियो जंतर-मंतर से है। https://t.co/LO370OshsA
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 11, 2026
मौसम विभाग ने संभावना जताई थी कि दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में गरज-चमक के साथ तेज हवा चल सकती है। इनकी रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है। कुछ जगहों पर ओले गिरने की भी आशंका जताई थी।
बता दें कि दिनभर की गर्मी और उमस के बाद दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने अचानक करवट ले ली। रविवार शाम को राजधानी और आसपास के इलाकों में तेज हवा चलने लगी थी। आसमान में बादलों की आवाजाही जारी थी। कालका मंदिर में श्रद्धालु खुद को बारिश से बचा रहे हैं। एएनआई ने इसका भी वीडियो जारी किया है।
#WATCH | Delhi: Rain lashes parts of the National Capital. Visuals from the Kalkaji temple area. https://t.co/aKiLMe1pYm
— ANI (@ANI) October 11, 2026
