शनिवार को भी गर्मी से झुलसे लोग
जासं, नई दिल्ली : तपती गर्मी के दौर से शनिवार को भी दिल्लीवासियों को राहत नहीं मिली। लोगों को दोप
जासं, नई दिल्ली : तपती गर्मी के दौर से शनिवार को भी दिल्लीवासियों को राहत नहीं मिली। लोगों को दोपहर में लू से भी जूझना पड़ा। वहीं, अगले दो दिनों तक सूरज की तपिश से लोगों को राहत मिलने के आसार नहीं हैं।
मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को औसत तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री अधिक था। वहीं, न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस रहा। हालांकि, दिल्ली के पालम इलाके में अधिकतम तापमान 46.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले 2015 में 26 मई को तापमान 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं, अगले दो दिनों तक तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। साथ ही लोगों को गर्म हवाओं का भी सामना करना पड़ेगा।