विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली के वजीरपुर में फैक्ट्री में तड़के लगी आग, 15 मिनट में पाया काबू; कोई हताहत नहीं

By Rajeev RanjanEdited By: Kapil Kumar
Published: Sun, 29 Nov 2026 08:36 AM (IST)

दिल्ली के वजीरपुर औद्योगिक क्षेत्र में प्लास्टिक सैनिटरी सामान बनाने वाली एक फैक्ट्री में आग लग गई। दमकल विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर समय रहते काबू पा लिया, जिसमें कोई हताहत नहीं हुआ।

फैक्ट्री में आग लगने से सामान जलकर राख हुआ। फाइल फोटो - सोशल मीडिया

फैक्ट्री में आग लगने से सामान जलकर राख हुआ। फाइल फोटो - सोशल मीडिया

HighLights

  1. वजीरपुर औद्योगिक क्षेत्र की फैक्ट्री में लगी आग।

  2. प्लास्टिक सैनिटरी सामान और गत्ते के कार्टन प्रभावित।

  3. दमकल विभाग ने समय रहते आग पर काबू पाया।

जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। बाहरी दिल्ली के वजीरपुर औद्योगिक क्षेत्र में रविवार तड़के एक फैक्ट्री में आग लग गई। आग बी-85, वजीरपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित प्लास्टिक के सैनिटरी सामान बनाने वाली फैक्ट्री और गत्ते के कार्टन वाले हिस्से में लगी थी। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया।

दमकल विभाग के अनुसार, 29 नवंबर को तड़के करीब 3:50 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। मौके पर दो वाटर टेंडर, दो वाटर बाउजर और एक क्विक रिस्पांस वाहन भेजा गया।

दमकल अधिकारी सीताराम की देखरेख में आग बुझाने का अभियान चलाया गया। सुबह 4:05 बजे आग पर काबू पा लिया गया, जबकि 5:20 बजे अभियान समाप्त कर दिया गया।

200 वर्ग गज में बनी फैक्ट्री

वहीं, आग जिस इमारत में लगी, वह करीब 200 वर्ग गज में बनी थी और इसमें भूतल के अलावा पहली मंजिल भी थी। फैक्ट्री में प्लास्टिक के सैनिटरी सामान और गत्ते के कार्टन वाले हिस्से में आग लगी थी। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली के विश्वास नगर में बड़ा अग्निकांड: घर में आग लगने से 4 लोगों की मौत; 2 गंभीर रूप से घायल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।