विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली के पहले डबल-डेकर फ्लाईओवर की अड़चन खत्म, अक्टूबर से मेट्रो के नीचे दौड़ेंगी गाड़ियां; सबवे होगा बंद

Published: Mon, 20 Apr 2026 04:27 PM (IST)

वजीराबाद रोड पर डबल डेकर फ्लाईओवर का 80% काम पूरा हो चुका है। रैंप निर्माण में बाधा बन रहे पेड़ों ...और पढ़ें

डबर डेकर फ्लाईओवर के रैंप बनाने को लेकर आ रही बाधा दूर। फोटो: आर्काइव

डबर डेकर फ्लाईओवर के रैंप बनाने को लेकर आ रही बाधा दूर। फोटो: आर्काइव

HighLights

  1. वजीराबाद डबल डेकर फ्लाईओवर का 80% काम पूरा

  2. रैंप निर्माण हेतु 80 पेड़ों को स्थानांतरित किया जा रहा है

  3. अक्टूबर तक फ्लाईओवर वाहनों के लिए खुलने की उम्मीद

शुजाउद्दीन, पूर्वी दिल्ली। वजीराबाद रोड पर बन रहे डबल डेकर फ्लाईओवर का निर्माण कार्य इन दिनों बंद है। फ्लाईओवर के उतरने और चढ़ने के लिए जहां रैंप बनना है, वहां करीब 80 पेड़ आ रहे हैं, जो निर्माण में बाधा बने हुए हैं।

भजनपुरा का अंडरग्राउंउ सबवे होगा बंद 

अब इन पेड़ों को हटाने की अनुमति मिल गई है। पेड़ों को दूसरी जगह स्थानांतरित किया जाएगा। भजनपुरा में बने वर्षों पुराने भूमिगत सबवे को पीडब्ल्यूडी जल्द ही बंद करने जा रहा है।

यह सबवे फ्लाईओवर के निर्माण कार्य के बीच में आ रहा है। सड़क पार करने वाले राहगीरों के लिए भजनपुरा मेट्रो स्टेशन सेतु का काम करेगा।

ऊपर मेट्रो और नीचे गाड़ियां दौडे़ंगी

1.4 किलोमीटर लंबे इस फ्लाईओवर का निर्माण डीएमआरसी व पीडब्ल्यूडी मिलकर कर रहे हैं। यह दिल्ली का पहला ऐसा फ्लाईओवर है, जिसके ऊपर मेट्रो चल रही है और नीचे वाहन दौड़ेंगे।

पीडब्ल्यूडी को काफी मशक्कत के बाद पेड़ों को हटाने की अनुमति मिली है। धीरे-धीरे पेड़ों को हटाया जा रहा है। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने बताया कि 80 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो चुका है।

फ्लाईओवर से उतरने और चढ़ने के लिए रैंप बनाना है। पेड़ों की वजह से रैंप नहीं बन पा रहे हैं। अगले दो माह में डीएमआरसी रैंप के लिए टेंडर जारी करेगा। उम्मीद जताई कि अक्टूबर में यह फ्लाईओवर वाहन चालकों के लिए खोल दिया जाएगा।

फ्लाईओवर शुरू होते ही जाम मुक्त हो जाएगा वजीराबाद रोड

घोंडा के विधायक अजय महावर ने कहा कि यह ऐसा फ्लाईओवर है, जहां एक ही पिलर पर दो स्तर होंगे। मेट्रो का हिस्सा बनाकर शुरू कर दिया गया है। जिस पर वाहन चलने है, उस हिस्से के रैंप बनने रह गए हैं। 200 करोड़ रुपये की लागत से फ्लाईओवर तैयार किया जा रहा है।

दावा किया कि फ्लाईओवर शुरू होने से यमुना विहार, भजनपुरा, चांदबाग, गोकलपुरी का जाम खत्म हो जाएगा। लाखों लोग जाम में फंसे बिना इसका आनंद लेंगे।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में महंगी हो सकती है बिजली, APTEL ने 30,000 करोड़ के बकाये पर मोहलत देने से किया इंकार