विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ITO, राजघाट और दिल्ली गेट जाने वाले सावधान, सुबह 10 से 12 बजे तक रूट डायवर्ट; ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

Published: Mon, 26 Oct 2026 09:21 PM (IST)

मध्य दिल्ली में आज वीवीआईपी मूवमेंट के कारण सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक कई मार्गों पर यातायात ...और पढ़ें

वीआईपी मूवमेंट के चलते ट्रैफिक रहेगा डायवर्ट। फोटो: आर्काइव

वीआईपी मूवमेंट के चलते ट्रैफिक रहेगा डायवर्ट। फोटो: आर्काइव

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। मध्य दिल्ली में आज वीवीआईपी मूवमेंट के चलते विशेष यातायात व्यवस्था लागू रहेगी। यातायात पुलिस के मुताबिक, सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक यातायात की स्थिति और परिचालन संबंधी जरूरतों को देखते हुए कई प्रमुख मार्गों पर प्रतिबंध, नियमन और डायवर्जन किया जा सकता है।

इन प्रमुख मार्गों पर प्रभावित हो सकता है यातायात

इस दौरान आईटीओ चौक, दिल्ली गेट, गुरु नानक चौक, शांतिवन चौक, राजघाट डीटीसी डिपो और आईपी फ्लाईओवर के आसपास यातायात प्रभावित होने की संभावना है।

बहादुरशाह जफर मार्ग पर आईटीओ चौक से दिल्ली गेट तक, आसफ अली रोड पर दिल्ली गेट से एनएस मार्ग तक और शांतिवन चौक से निषाद राज मार्ग तक यातायात नियंत्रित किया जा सकता है।

इसके अलावा गुरु नानक चौक से रणजीत सिंह फ्लाईओवर और राजघाट डीटीसी डिपो से रिंग रोड बाईपास तक भी बदलाव संभव है।

यात्रा से पहले योजना बनाने की सलाह

यातायात पुलिस ने लोगों को यात्रा की योजना पहले से बनाने, पर्याप्त समय लेकर निकलने और संभव हो तो सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने की सलाह दी है।

यह भी पढ़ें- चंडीगढ़-दिल्ली का सफर होगा आसान, जीरकपुर और डेराबस्सी के जाम से मिलेगा छुटकारा; समय भी बचेगा