विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आग की लपटें देख अटक गईं सांसें... बिल्डिंग में फंसे थे 40 लोग; दिल्ली के विश्वास नगर में कैसे टला बड़ा हादसा?

Published: Sun, 29 Nov 2026 11:30 AM (GMT+05:30)

दिल्ली के विश्वास नगर में एक तीन मंजिला इमारत के भूतल पर ई-रिक्शा चार्जिंग स्टेशन में भीषण आग लग गई, जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई। लगभग 40 लोग इमारत में फंसे थे, जिन्होंने छत और पड़ोसी की मदद से अपनी जान बचाई।

दिल्ली के विश्वास नगर में एक मकान में लगी आग को बुझाते दमकलकर्मी। जागरण

दिल्ली के विश्वास नगर में एक मकान में लगी आग को बुझाते दमकलकर्मी। जागरण

HighLights

  1. पूर्वी दिल्ली के विश्वास नगर में ई-रिक्शा चार्जिंग स्टेशन में आग।

  2. भीषण आग से चार लोगों की दर्दनाक मौत, दो गंभीर घायल।

  3. करीब 40 लोगों ने छत और पड़ोसी की मदद से जान बचाई।

शुजाउद्दीन, पूर्वी दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के विश्वास नगर में रविवार तड़के मौत का मंजर देखकर तीन मंजिला मकान में रह रहे करीब 40 लोगों की सांसें अटक गईं। मकान के भूतल पर अवैध रूप से चल रहे ई-रिक्शा चार्जिंग स्टेशन में अचानक भीषण आग लग गई।

वहीं, आग की लपटें और धुएं का गुबार देखकर मकान में मौजूद लोगों को अपनी जान बचाने की चिंता सताने लगी। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से झुलस गए।

मृतकों की पहचान महेंद्र, इनके चाचा के बेटे ठाकुर, अशोक व सादू के रूप में हुई है। सभी शाहजहांपुर के रहने वाले थे। आग भूतल पर लगी थी, लेकिन धुआं तेजी से ऊपरी मंजिल तक पहुंच गया।

WhatsApp Image 2026-11-29 at 09.42.32

घटनास्थन पर जमा हुई भीड़। जागरण

जान बचाने में कामयाब रहे

वहीं, मकान में मौजूद लोगों के सामने बाहर निकलने का संकट खड़ा हो गया। कुछ लोग सीढ़ियों के रास्ते नीचे उतरकर गली में पहुंचे तो कई अपनी जान बचाने के लिए छत की ओर भागे। लेकिन छत के दरवाजे पर ताला लगा हुआ था। ऐसे में लोगों ने किसी तरह ताला तोड़ा और छत पर पहुंचे। कुछ लोग पड़ोसी की छत पर कूदकर अपनी जान बचाने में कामयाब रहे।

WhatsApp Image 2026-11-29 at 08.19.38

मौके पर जांच करती पुलिस। जागरण

दमकल की गाड़ियां पहुंचीं

इस दौरान पड़ोसी भी मददगार साबित हुए। उन्होंने अपने घरों से पाइप निकालकर पानी की बौछार की और आग बुझाने का प्रयास किया। दमकल विभाग को रविवार तड़के 4:13 बजे आग लगने की सूचना मिली। मौके पर दमकल की गाड़ियां पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

WhatsApp Image 2026-11-29 at 09.50.15

विश्वास नगर स्थित मकान में EV का मीटर भी लगा है। जागरण

मकान मालिक नवीन सैनी हैं, जो कांति नगर में रहते हैं और पीवीसी दाने का कारोबार करते हैं। उन्होंने मकान किराए पर दिया हुआ था। शुरुआती आशंका है कि चार्जिंग स्टेशन में रिक्शे की बैटरी ओवर चार्ज होने के कारण आग लगी।

यह भी पढ़ें- दिल्ली के विश्वास नगर में बड़ा अग्निकांड, घर में आग लगने से 4 लोगों की मौत; 2 गंभीर रूप से झुलसे

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।