'MP-MLA गिड़गिड़ाते हैं, अफसर काम नहीं करते', दिल्ली में अपनी सरकार और MCD पर क्यों भड़के विजय गोयल?
बीजेपी नेता विजय गोयल ने दिल्ली में अपनी ही पार्टी की सरकार और एमसीडी अधिकारियों पर तीखा हमला बोला है। ...और पढ़ें
-1787655032123_m.webp)
दिल्ली में विजय गोयल का अपनी ही सरकार और एमसीडी पर बड़ा हमला। (एआई एडिटेड इमेज)
HighLights
विजय गोयल ने दिल्ली सरकार, एमसीडी अधिकारियों पर साधा निशाना।
जनप्रतिनिधियों के आग्रह पर भी अफसर नहीं करते काम।
बुनियादी नागरिक सुविधाओं की अनदेखी पर जताई नाराजगी।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बीजेपी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल ने राजधानी दिल्ली में अपनी ही पार्टी की सरकार और एमसीडी के अफसरों पर तीखा हमला बोलते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया है।
उन्होंने लिखा कि क्या विडंबना है कि एमसीडी और सरकार के अफसर काम नहीं कर रहे हैं, जबकि सांसद, विधायक और कॉरपोरेटर उनसे काम कराने के लिए गलियों-सड़कों के धक्के खा रहे हैं।
उन्होंने सवाल उठाया कि कहीं से कूड़ा उठवा दिया जाए तो लगता है जैसे बहुत बड़ा काम करवा लिया गया हो, लेकिन यह नहीं देखा जाता कि इन अफसरों के रहते कूड़ा जमा ही क्यों हुआ।
क्या विडम्बना है एमसीडी और सरकार के अफसर काम नहीं कर रहे और सांसद, एमएलए और कॉरपोरेटर उनसे काम करने के लिए गलियों सड़कों के धक्के खा रहे हैं। कहीं से कूड़ा उठवा देते हैं, तो लगता है बहुत बड़ा काम करवा लिया। ये नहीं देखते इन अफसरों के होते हुए कूड़ा होना ही क्यों था।
— Vijay Goel (@VijayGoelBJP) August 25, 2026
नाली खड़ंजा…
जनप्रतिनिधि गिड़गिड़ाते हैं, अफसर काम नहीं करते: गोयल
गोयल ने आगे कहा कि नाली, खड़ंजा, सड़क, सीवर, बिजली और पानी जैसी बुनियादी समस्याओं पर चुने हुए जनप्रतिनिधि इन अफसरों से गिड़गिड़ाते हैं, फिर भी काम नहीं होते। उन्होंने सवाल उठाया कि फिर जनता को कौन पूछ रहा है। यह पोस्ट दिल्ली में नागरिक सुविधाओं और प्रशासनिक कार्यप्रणाली को लेकर उनके गुस्से को दर्शाती है।
यह भी पढ़ें- नोएडा-दिल्ली समेत कई इलाकों में बारिश शुरू, मौसम पर IMD का ताजा अपडेट
