विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली-NCR में बारिश, गुरुग्राम में लगा लंबा जाम; पढ़ें मौसम पर IMD का ताजा अपडेट

Published: Tue, 25 Aug 2026 03:46 PM (IST)Updated: Tue, 25 Aug 2026 04:21 PM (IST)

Delhi-NCR Weather Updates: दिल्ली-एनसीआर में दो दिनों से बारिश का दौर जारी है, जिससे नोएडा समेत कई इलाकों में मौसम ...और पढ़ें

HighLights

  1. दिल्ली-एनसीआर में लगातार दो दिनों से हो रही है बारिश।

  2. नोएडा और एनसीआर के कई इलाकों में फिर से बारिश शुरू।

  3. दिल्ली में जलभराव और हाईवे पर जाम की स्थिति बनी।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Delhi-NCR Weather Updates: दिल्ली-एनसीआर में पिछले दो दिनों से बारिश का दौर जारी है। नोएडा और दिल्ली समेत कई इलाकों में फिर से बारिश शुरू हो गई है।

वहीं, बारिश के चलते गुरुग्राम में फिर से कई मार्गों पर जाम की स्थिति बन गई है, जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

आज सुबह भी राजधानी दिल्ली समेत एनसीआर के कई शहरों में तेज बारिश हुई, जिससे हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई। साथ ही कई इलाकों में जलभराव होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

मौसम विभाग ने आज मंगलवार को लेकर कई इलाकों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज दिनभर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

IMD का रेड अलर्ट

आईएमडी ने रेड अलर्ट जारी करते हुए दिल्ली के सेंट्रल दिल्ली, ईस्ट दिल्ली, न्यू दिल्ली, नॉर्थ दिल्ली, नॉर्थ ईस्ट दिल्ली, नॉर्थ वेस्ट दिल्ली, शाहदरा, साउथ दिल्ली, साउथ ईस्ट दिल्ली, साउथ वेस्ट दिल्ली और वेस्ट दिल्ली जिलों में बिजली एवं गरज के साथ तूफान, लगभग 60 किमी प्रति घंटे की तेज हवाएं और भारी बारिश (15 मिमी प्रति घंटे से अधिक) की संभावना जताई है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली-NCR में दूसरे दिन भी भारी बारिश जारी, गुरुग्राम में दफ्तरों और स्कूलों के लिए 'वर्क फ्रॉम होम' का आदेश

NH-48 लगा था जाम

उधर, गुरुग्राम में सुबह तेज बारिश के बाद एनएच-48 पर लंबा जाम लग गया था। इस दौरान वाहन रेंगते नजर आए।