विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली में आवारा कुत्तों का आतंक, वसंत कुंज इलाके में महिला को काटा; इस माह अभी तक 15 लोगों को बनाया शिकार

Published: Wed, 28 Jan 2026 10:49 AM (IST)

दक्षिणी दिल्ली के वसंत कुंज में एक महिला को आवारा कुत्ते ने काट लिया। इस जनवरी महीने में ही इलाके ...और पढ़ें

HighLights

  1. वसंत कुंज में आवारा कुत्ते ने महिला को काटा

  2. जनवरी में 15 लोग कुत्तों के हमलों का शिकार

  3. आरडब्ल्यूए की शिकायत पर भी समाधान नहीं

जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। दक्षिणी दिल्ली के वसंत कुंज में आवारा कुत्ते ने महिला को काट कर जख्मी कर दिया। इस जनवरी महीने में ही आवारा कुत्तों ने 15 लोगों को शिकार बनाया है।

वसंत कुंज डीडीए फ्लैट सेक्टर-ई पॉकेट 1 में बुधवार सुबह घर से निकलते ही आवारा कुत्ते ने एक महिला को काट लिया। आसपास के लोगों ने चीख सुनकर कुत्ते को भगाया और महिला को बचाया। इससे पहले कुत्ते ने सुबह एक घरेलू सहायिका पर भी हमला किया था, जिसने भागकर घर में घुसकर जान बचाई।

लोगों का कहना है कि जनवरी में ही आवारा कुत्ते सोसाइटी के करीब 15 लोगों को अपना शिकार बना चुके हैं। इसे लेकर आरडब्ल्यूए और स्थानीय लोगों की ओर से अधिकारियों और विभागों से लगातार शिकायत की जा रही है लेकिन, कोई भी अधिकारी सुनने को तैयार नहीं हैं।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में छह साल की बच्ची से गैंगरेप मामले में बड़ा एक्शन, पुलिस के हत्थे चढ़े दो दरिंदे; तीसरे की तलाश जारी

आरडब्ल्यूए अधिकारियों का कहना है कि हर बच्चे और बुजुर्ग घरों से बाहर निकलने में डरने लगे हैं। उधर, एमसीडी अधिकारियों से जवाब मिलता है कि उनके पास कुत्तों को रखने के लिए कोई जगह ही नहीं है।