विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली में छह साल की बच्ची से गैंगरेप मामले में बड़ा एक्शन, पुलिस के हत्थे चढ़े दो दरिंदे; तीसरे की तलाश जारी

Published: Wed, 28 Jan 2026 01:59 AM (IST)

पूर्वी दिल्ली के भजनपुरा में छह साल की बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने दो ...और पढ़ें

भजनपुरा इलाके में नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म।

भजनपुरा इलाके में नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म।

HighLights

  1. भजनपुरा में छह साल की बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म।

  2. पुलिस ने दो नाबालिग आरोपियों को किया गिरफ्तार।

  3. परिवार और हिंदू संगठनों ने जताया कड़ा विरोध।

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। भजनपुरा इलाके में छह साल की बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में दो नाबालिगों को पकड़ा है। उनकी उम्र 10 व 12 वर्ष है। 14 वर्षीय नाबालिग की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रह रही है।

वारदात से परिवार व हिंदू संगठनों में नाराजगी है। भजनपुरा थाना ने सामूहिक दुष्कर्म व पाक्सो का केस दर्ज किया है। मंगलवार को हिंदू संगठनों ने इस मामले में घोंडा में प्रदर्शन किया। आरोपित व नाबालिग अलग-अलग समुदाय से हैं।

पीड़ित परिवार भजनपुरा थाना क्षेत्र में रहता है। पीड़िता के पिता कामगार हैं। पुलिस को दी गई शिकायत में परिवार ने बताया कि 13 जनवरी को छह वर्षीय उनकी बेटी गली में खेल रही थी। उसी दौरान उसी गली में रहने वाले दो नाबालिग आए और बहाने से उसे अपने साथ एक कारखाने में ले गए।

कारखाने में पहले से ही उनका तीसरा साथी मौजूद था। बच्ची रोते हुए अपने घर पर पहुंची और मां को वारदात के बारे में बताया। परिवार ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने अभिभावकों की शिकायत पर आरोपित नाबालिगों के खिलाफ केस दर्ज किया। दो नाबालिगों को पकड़ लिया।

मां को कैसे पता चली वारदात?

पीड़िता की मां के अनुसार, यह घटना 18 जनवरी को शाम करीब 7 बजे हुई। बच्ची खून बहते हुए घर लौटी और शुरू में उसने कहा कि वह गिर गई थी। मां ने बताया, 'उसका बहुत ज्यादा खून बह रहा था। वह बेहोश हो गई। मैंने उसके चेहरे पर पानी डाला और उसे जगाया। जब मैंने उससे पूछा कि क्या हुआ, तो उसने कहा कि वह गिर गई।' वहीं इसी बीच करीब 13 साल का एक पड़ोसी लड़का उसके पीछे दौड़ता हुआ आया और उसने पूरी घटना के बारे में बताया।

डीसीपी बोले- आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू

पुलिस डिप्टी कमिश्नर (नॉर्थ ईस्ट) आशीष मिश्रा ने इस घटना की जानकारी देते हुए कहा कि आरोपियों के खिलाफ एक्शन शुरू कर दिया है। लेकिन उन्होंने इस मामले में अधिक जानकारी देने से परहेज किया।

92 दुष्कर्म के केस में शामिल रहे हैं 101 नाबालिग

दिल्ली पुलिस के आंकड़ों के अनुसार जनवरी 2025 से लेकर अगस्त के बीच दिल्ली में दुष्कर्म के 92 केस नाबालिगों के खिलाफ दर्ज हुए। इन केस में पुलिस ने 101 नाबालिगों को पकड़ा है। 157 लूट और डकैती नाबालिग शामिल रहे। जबकि 101 हत्या में नाबालिग शामिल थे। हत्या की कोशिश में 161 नाबालिग थे।