हावड़ा–कामाख्या वंदे भारत स्लीपर में अब मांसाहार भी, IRCTC ने यात्रियों को दिया नया फूड ऑप्शन
हावड़ा-कामाख्या वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस में अब शाकाहारी के साथ मांसाहारी भोजन का विकल्प मिलेगा। आईआरसीटीसी द्वारा संचालित यह नई ...और पढ़ें

आईआरसीटीसी ने यात्रियों को मांसाहार का भी विकल्प दिया।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। हावड़ा–कामाख्या व कामाख्या–हावड़ा वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस में अब शाकाहारी भोजन के साथ मांसाहार भोजन का भी विकल्प मिलेगा।
इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म काॅरपोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी) द्वारा संचालित इस नई सुविधा के तहत भोजन की गुणवत्ता, स्वाद और पोषण का विशेष ध्यान रखा गया है।
मांसाहार विकल्पों में यात्रियों की पसंद और क्षेत्रीय स्वाद को प्राथमिकता दी गई है। नई भोजन व्यवस्था से लंबी दूरी की इस यात्रा को और अधिक सुविधाजनक व यादगार बनाने में मदद मिलेगी।
आईआरसीटीसी के अनुसार, यात्रियों की बदलती जरूरतों और अपेक्षाओं को ध्यान में रखते हुए भविष्य में भी ऐसी सुविधाओं को चरणबद्ध तरीके से अन्य ट्रेनों में लागू किया जाएगा।
