विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली एयरपोर्ट पर बैंकॉक से लौट रही महिला 13 करोड़ का गांजा बरामद, टर्मिनल-3 पर किया गिरफ्तार

Published: Fri, 06 Feb 2026 09:58 PM (IST)

आईजीआई एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारियों ने लगभग 13 करोड़ रुपये का गांजा जब्त किया है। एक भारतीय महिला यात्री को ...और पढ़ें

एयरपोर्ट पर महिला को गांजे के साथ गिरफ्तार किया।

एयरपोर्ट पर महिला को गांजे के साथ गिरफ्तार किया।

HighLights

  1. IGI एयरपोर्ट पर 13 करोड़ का गांजा जब्त

  2. होचीमिन्ह सिटी से आई भारतीय महिला गिरफ्तार

  3. यात्री के बैग से 12.92 किलोग्राम गांजा मिला

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली।  आईजीआई एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारियों ने लगभग 13 करोड़ रुपये कीमत का गांजा बरामद किया है। इस मामले कस्टम ने एक भारतीय महिला यात्री को गिरफ्तार किया गया है, जो बैंकाॅक से आ रही थी।

अधिकारियों के अनुसार तीन फरवरी को यात्री प्रोफाइलिंग के आधार पर संदिग्ध महिला को टर्मिनल 3 पर रोका गया। वह होचीमिन्ह सिटी से यहां पहुंची थी। ग्रीन चैनल से गुजरते समय संदेह के आधार पर उसके सामान की एक्स-रे जांच और विस्तृत तलाशी ली गई।

तलाशी में महिला के दो ट्राली बैग से कुल 13 पालिथीन पैकेट बरामद हुए, जिनमें हरा रंग का नशीला पदार्थ भरा था। यह पदार्थ गांजा पाया गया। कुल शुद्ध वजन 12.92 किलोग्राम निकला। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी अनुमानित कीमत लगभग 12.93 करोड़ रुपये कस्टम अधिकारियों ने आंकी है।

यह भी पढ़ें- Delhi Weather: दिल्ली में गर्मी का एहसास शुरू, 25 डिग्री के पार पहुंचा पारा; आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम?