कटड़ा वंदे भारत सहित कई ट्रेनों का रूट बदला, दिल्ली अंबाला रेलखंड पर 6 जून तक आवाजाही पर पड़ेगा असर
रेलवे सिग्नलिंग प्रणाली के उन्नयन कार्य के कारण दिल्ली-अंबाला रेलखंड पर कई ट्रेनों के मार्ग बदले गए हैं। वंदे भारत ...और पढ़ें
-1780375065745_m.webp)
वंदे भारत एक्सप्रेस।
HighLights
रेलवे सिग्नलिंग प्रणाली का उन्नयन कार्य जारी
दिल्ली-अंबाला रेलखंड पर ट्रेनों के मार्ग बदले
वंदे भारत एक्सप्रेस 2-6 जून तक डायवर्टेड रूट पर
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। रेल परिचालन को बेहतर करने के लिए रेलवे सिग्नलिंग प्रणाली का उन्नयन कर रहा है। कई स्थानों पर इसे लेकर काम चल रहा है। इसी कड़ी में मोहरी एंड शाहबाद मारकंडा में नॉनइंटरलाकिंग का काम किया जा रहा है।
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यह काम नए इलेक्ट्रानिक इंटरलाकिंग पैनल लगाने और रेल नेटवर्क को अधिक सुरक्षित बनाने के लिए किया जाता है।
इस काम को पूरा करने के लिए दिल्ली अंबाला रेलखंड पर इस सप्ताह ट्रेनों की आवाजाही पर असर पड़ेगा। कई ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया गया है। इनमें दिल्ली से श्री माता वैष्णो देवी सहित अन्य शहरों के लिए चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस शामिल हैं।
प्रभावित ट्रेनें
- 22439/22440 नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस
- 22447/22448 नई दिल्ली-अंब अंदौरा वंदे भारत एक्सप्रेस
- 12013/12014 नई दिल्ली-अमृतसर वंदे भारत एक्सप्रेस
- 22461/22462 नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा श्री शक्ति एसी एक्सप्रेस
अब क्या रहेगा कटड़ा वंदे भारत का रूट?
नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस (22439/22440) व नई दिल्ली- अंब अंदौरा वंदे भारत एक्सप्रेस (22447/22448) दो से छह जून तक नई दिल्ली-अंबाला रेलखंड के रास्ते चलने की जगह नई दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ सिटी-सहारनपुर होते हुए अंबाला पहुंचेगी।
नई दिल्ली- अमृतसर वंदे भारत एक्सप्रेस (12013/12014) और नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा श्री शक्ति एसी एक्सप्रेस (22461/22462) भी छह जून तक इसी मार्ग से चलेगी।
