प्रोटोकॉल तोड़ सड़क किनारे अचानक रुक गए केंद्रीय मंत्री, ठेले पर खड़े होकर खाए गोलगप्पे; VIDEO VIRAL
केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक ने हापुड़ दौरे के दौरान प्रोटोकॉल तोड़कर सड़क किनारे गोलगप्पे का स्वाद लिया। उनका यह सहज ...और पढ़ें
-1794550162815_m.webp)
केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक ने खाए गोलगप्पे, वीडियो वायरल। वीडियो ग्रैब
HighLights
केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक हापुड़ दौरे पर पहुंचे।
उन्होंने प्रोटोकॉल तोड़ सड़क किनारे गोलगप्पे खाए।
मंत्री का सहज अंदाज लोगों के बीच चर्चा का विषय बना।
जागरण संवाददाता, हापुड़। केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक गुरुवार को हापुड़ पहुंचे। यहां उन्होंने सबसे पहले चंडी मंदिर में पहुंचकर माता रानी के दर्शन किए। इसके बाद उनका एक अलग ही अंदाज देखने को मिला।
सड़क किनारे गोलगप्पे का ठेला देखकर केंद्रीय मंत्री अचानक रुक गए और भाजपा विधायक विजयपाल आढ़ती के साथ ठेले पर खड़े होकर गोलगप्पों का स्वाद लिया।
केंद्रीय मंत्री के अंदाज की खूब हो रही चर्चा
आमतौर पर सुरक्षा और प्रोटोकाल के बीच रहने वाले केंद्रीय मंत्री का यह सहज अंदाज लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया। केंद्रीय मंत्री को अचानक सड़क किनारे गोलगप्पे खाते देख आसपास मौजूद लोग भी देखने के लिए रुक गए।
इस दौरान किसी ने उनका वीडियो बना लिया, जो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो गया। वीडियो में केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक विधायक विजयपाल आढ़ती के साथ गोलगप्पों का आनंद लेते नजर आ रहे हैं।