विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 28, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राजनाथ सिंह को याद आए पुराने दिन, शहर से बताया खास रिश्ता

By Test1 Test1Edited By:
Published: Sun, 28 Jun 2015 02:42 PM (IST)Updated: Sun, 28 Jun 2015 03:26 PM (IST)

पिछली लोकसभा में गाजियाबाद का प्रतिनिधित्व करने वाले केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह की पुराने यादें उस वक्त ताजा हो ...और पढ़ें

News Article Hero Image

गाजियाबाद, [राज कौशिक]। पिछली लोकसभा में गाजियाबाद का प्रतिनिधित्व करने वाले केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह की पुराने यादें उस वक्त ताजा हो गईं, जब वो जदयू सांसद केसी त्यागी के भाई ईश्वर त्यागी के निधन पर शनिवार को परिजनों से मिलने लोहिया नगर निवास पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि उन्हें लगता ही नहीं, की वो गाजियाबाद से सांसद नहीं हैं।

राजनाथ सिंह जब लोहिया निवास पहुंचे तो वहां जदयू से ज्यादा भाजपा के लोग नजर आए। इसी के बाद उन्होंने ये बात कही। केंद्रीय गृहमंत्री की बात का लोगों ने अपने-अपने हिसाब से मतलब निकाला। किसी ने कहा कि हमें भी नहीं लगता आप यहां के सांसद नहीं हैैं, तो किसी ने कहा कि हम तो अब भी आपको ही गाजियाबाद का सांसद मानते हैैं।

-आपरेशन स्माइल के लिए की एसएसपी प्रशंसा

गाजियाबाद पुलिस के आपरेशन स्माइल की गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने खुलकर प्रशंसा की। डीएम विमल कुमार से उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र (एसएसपी) का यह काम वाकई प्रशंसनीय है।

-भगवान आपको आडवाणी जी जैसा स्वास्थ्य दे
जदयू अध्यक्ष शरद यादव व सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के बीमार होने की बात चली तो नेताओं के स्वास्थ्य को लेकर बात चल पड़ी। केसी त्यागी ने कहा कि देश के मौजूदा नेताओं में इस समय आडवाणी जी का स्वास्थ्य सबसे अच्छा है। करीब 88 की उम्र में भी चुस्त-दुरुस्त रहते हैैं। इस पर किसी ने नजदीक बैठे मेयर तेलूराम कांबोज के लिए बताया कि हाल ही में उनके दिमाग का आपरेशन हुआ है। यह जानकारी मिलते ही राजनाथ सिंह ने कहा कि भगवान आपको आडवाणी जी जैसा स्वास्थ्य दे मेयर साहब।

-मिलने वालों का लगा रहा तांता
गाजियाबाद से लखनऊ चले जाने के बावजूद राजनाथ सिंह को चाहने वालों की संख्या कम नहीं हुई है। व्यक्तिगत रूप से उनसे मिलने वालों का तांता लगा रहा। पूर्व विधायक सुनील चौधरी, अशोक मोंगा, बृजपाल तेवतिया, चंद्रमोहन शर्मा, विजय मोहन, सुरेंद्र त्यागी, सौरभ जायसवाल, योगेंद्र पाल योगी, चौ.अनूप सिंह, देवेंद्र त्यागी, करतार सिंह, अशोक संत आदि भी मौजूद रहे।