दिल्ली हाई कोर्ट ने उमर खालिद की तीसरी जमानत याचिका पर जारी किया नोटिस
दिल्ली हाई कोर्ट ने उमर खालिद की तीसरी जमानत याचिका पर नोटिस जारी किया है। खालिद, जिन पर 2020 के दिल्ली दंगों की साजिश का आरोप है।

उमर खालिद की जमानत याचिका पर नोटिस जारी
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली हाई कोर्ट ने शुक्रवार को उमर खालिद की तीसरी बेल याचिका पर सुनवाई करते हुए शुक्रवार को नोटिस जारी किया। उमर पर साल 2020 की फरवरी में उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुए दंगों की साजिश रचने का आरोप है।
पुलिस ने उनके खिलाफ यूएपीए समेत अन्य कई धाराओं में केस दर्ज किया है। इसी के चलते उमर खालिद साल 2020 से जेल में हैं और वह सुप्रीम कोर्ट समेत हाईकोर्ट और निचली अदालतों में कई बार बेल के लिए अप्लाई कर चुके हैं।
27 अगस्त को होगी उमर की अंतरिम जमानत और शरजील की जमानत याचिका पर सुनवाई
खालिद ने ताजा बेल याचिका के साथ ही अंतरिम जमानत के लिए भी याचिका दायर की है। इसकी सुनवाई के लिए अदालत ने 27 अगस्त की तारीख तय की है। इसके साथ ही शरजील इमाम की भी बेल याचिका पर 27 अगस्त को सुनवाई होगी।
शरजील इमाम भी साल 2020 से दंगा की साजिश रचने के आरोप में जेल में बंद हैं। उनपर भी यूएपीए समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज है।
