सितंबर में दोबारा होगी UGC-NET 2026 परीक्षा, दिल्ली HC में केंद्र सरकार ने बताया पूरा शेड्यूल
केंद्र सरकार ने दिल्ली हाई कोर्ट को बताया कि यूजीसी-नेट जून 2026 की परीक्षा सितंबर में दोबारा होगी। तीन प्रश्नपत्रों ...और पढ़ें

दिल्ली हाई कोर्ट ने किया याचिका का निपटारा। फोटो: आर्काइव
HighLights
यूजीसी-नेट जून 2026 परीक्षा सितंबर में दोबारा होगी
तीन प्रश्नपत्रों में गलतियों के कारण लिया गया निर्णय
दिल्ली हाई कोर्ट ने याचिका का निपटारा किया
विनीत त्रिपाठी, नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने बुधवार को दिल्ली हाई कोर्ट को बताया कि जून में हुई UGC NET 2026 परीक्षा सितंबर में दोबारा कराई जाएगी। केंद्र की ओर से अदालत में बताया गया कि तीन प्रश्नपत्रों में कुछ गलतियों की शिकायतों को देखते हुए परीक्षा दोबारा कराने का निर्णय लिया गया है।
अंग्रेजी और कॉमर्स की परीक्षा नौ सितंबर को
न्यायमूर्ति जसमीत सिंह की पीठ के समक्ष केंद्र की ओर से पेश हुए सॉलिसिटर जनरल (एसजी) तुषार मेहता ने कहा कि अंग्रेजी और कॉमर्स के पेपर नौ सितंबर को होंगे, जबकि सोशियोलॉजी का पेपर 10 सितंबर को होगा।
दोबारा परीक्षा के फैसले पर याचिका का निपटारा
एसजी ने कहा कि याचिका में अब कुछ नहीं बचा है क्योंकि अधिकारियों ने परीक्षा दोबारा कराने का फैसला किया है। एसजी के बयान को रिकॉर्ड पर लेते हुए पीठ ने कहा कि ऐसे में जब परीक्षा दोबारा कराने का निर्णय लिया गया है, तो याचिका का निपटारा किया जाता है।
पेपर लीक के आरोपों के बाद दायर हुई थी याचिका
याचिकाकर्ता उम्मीदवार अमन सिंह ने 30 जून को सोशियोलॉजी का पेपर दिया था और पेपर लीक के आरोपों के बाद स्वतंत्र जांच और दोबारा परीक्षा होने तक नतीजे घोषित करने पर रोक लगाने की मांग की थी।
