विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली के कड़कड़डूमा कम्युनिटी सेंटर के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, गोली लगने से दो युवक घायल

Published: Fri, 11 Sep 2026 10:27 AM (IST)

पूर्वी दिल्ली के कड़कड़डूमा कम्युनिटी सेंटर के पास हुई फायरिंग में दो युवक गोली लगने से घायल हो गए। घायलों ...और पढ़ें

दिल्ली में कड़कड़डूमा कम्युनिटी सेंटर के पास फायरिंग। AI जनरेटेड

दिल्ली में कड़कड़डूमा कम्युनिटी सेंटर के पास फायरिंग। AI जनरेटेड

HighLights

  1. कड़कड़डूमा कम्युनिटी सेंटर के पास फायरिंग की घटना।

  2. मुरादनगर और सीलमपुर निवासी दो युवक गोली लगने से घायल।

  3. पुलिस रंजिश के एंगल से मामले की जांच कर रही है।

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के आनंद विहार थाना क्षेत्र में कड़कड़डूमा कम्युनिटी सेंटर के पास फायरिंग की घटना में दो युवक गोली लगने से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल दोनों युवक हाईपर कैफे में पार्टी करके घर लौट रहे थे।

वहीं, घायलों की पहचान ल मुरादनगर निवासी अफसर और सीलमपुर निवासी इरशाद के रूप में हुई है। दोनों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है और चिकित्सकों के अनुसार, वे खतरे से बाहर हैं। आशंका है रंजिश में वारदात को अंजाम दिया है। 

पुलिस ने बताया कि हेडगेवार अस्पताल से आनंद विहार थाना पुलिस को दो घायलों के भर्ती होने की सूचना मिली थी।

दोनों युवकों को गोली लगी

सूचना मिलते ही पुलिस टीम अस्पताल पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। दोनों के शरीर के पिछले हिस्से में गोली लगी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कम्युनिटी सेंटर के पास किसी घटना के दौरान दोनों को गोली लगी।

सीसीटीवी खुटेज खंगाल रही पुलिस

पुलिस ने मामले में केस दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस फायरिंग के कारण और इसमें शामिल लोगों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। घायलों से भी घटना के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद फायरिंग की पूरी वजह और घटनाक्रम स्पष्ट हो सकेगा। मामले में आगे की जांच जारी है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली प्रमोद हत्याकांड: नरेला पुलिस शूटरों से करेगी गहन पूछताछ, खुलेंगे कई राज

यह भी पढ़ें- दिल्ली के मंडावली इलाके में चाकू से 17 वार कर युवक की हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार