महिलाओं से लूट करने वाले दो आरोपित गिरफ्तार
लोधी कॉलोनी थाना पुलिस ने राह चलते महिलाओं से पर्स मोबाइल लूटने वाले दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है।
By JagranEdited By: Published: Fri, 10 Jul 2020 02:14 AM (IST)Updated: Fri, 10 Jul 2020 02:14 AM (IST)
दक्षिणी दिल्ली:
लोधी कॉलोनी थाना पुलिस ने राह चलते महिलाओं से पर्स मोबाइल लूटने वाले दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के पास से पुलिस ने एक पर्स, मोबाइल, 7 हजार रुपये लूटे गए कागजात बरामद किए हैं। आरोपितों की पहचान शाहिद और हनीफ के रूप में की है। दोनों आरोपित निजामुद्दीन बस्ती के रहने वाले हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 8 जुलाई की शाम को पंत नगर बस स्टैंड के पास से एक महिला से बाइक सवार बदमाश पर्स लूट कर फरार हो गए थे। इस दौरान वहा खड़े लोगों ने दोनों युवकों को पकड़ कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस आरोपितों के आपराधिक इतिहास की जाच कर रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें