बढ़ सकती हैं 'रावण' की मुश्किलें, दुष्कर्म के केस में दिल्ली पुलिस को 23 तक जांच पूरी करने का आदेश
राउज एवेन्यू कोर्ट ने सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ दुष्कर्म के मामले में दिल्ली पुलिस को जांच पूरी करने का ...और पढ़ें

चंद्रशेखर आजाद रावण के खिलाफ जांच पूरी करने का आदेश। फोटो: आर्काइव
HighLights
सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ दुष्कर्म मामले में जांच के आदेश
दिल्ली पुलिस को 23 अक्टूबर तक प्रारंभिक जांच पूरी करनी होगी
शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप लगे
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद रावण के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराने की मांग से जुड़े मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को जांच पूरी करने का निर्देश दिया है।
अदालत ने संबंधित डीसीपी को नोटिस जारी करते हुए 23 अक्टूबर तक प्रारंभिक जांच पूरी करने को कहा है। हालांकि दिल्ली पुलिस ने अदालत से जांच पूरी करने के लिए अतिरिक्त समय मांगा था। मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने जांच पूरी करने के लिए 23 अक्टूबर की समयसीमा तय की।
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप
मामले में एक पीड़िता ने सांसद चंद्रशेखर आजाद राव पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। इसके अलावा उसने मानसिक और भावनात्मक शोषण तथा धोखाधड़ी के भी आरोप लगाए हैं।
अदालत ने मामले में संबंधित डीसीपी को नोटिस जारी कर अगली सुनवाई से पहले प्रारंभिक जांच पूरी करने का निर्देश दिया है। अब मामले की जांच की प्रगति 23 अक्टूबर को अदालत के सामने रखी जाएगी।
यह भी पढ़ें- 'हिम्मत दिखाने वाली महिलाओं को चुप कराया जा रहा', यौन शोषण के मामलों को लेकर दिल्ली पुलिस पर बरसे राहुल गांधी
