Move to Jagran APP

ट्रेन की सीट तक पहुंचेगा व्हील चेयर

संतोष कुमार सिंह, नई दिल्ली बुजुर्गो व बीमार लोगों को ट्रेन पर चढ़ने या फिर उतरने में होने वाली पर

By JagranEdited By: Published: Thu, 26 Apr 2018 10:45 PM (IST)Updated: Thu, 26 Apr 2018 10:45 PM (IST)
ट्रेन की सीट तक पहुंचेगा व्हील चेयर
ट्रेन की सीट तक पहुंचेगा व्हील चेयर

संतोष कुमार सिंह, नई दिल्ली

loksabha election banner

बुजुर्गो व बीमार लोगों को ट्रेन पर चढ़ने या फिर उतरने में होने वाली परेशानी अब दूर हो जाएगी। ट्रेन में उन्हें उनकी सीट तक व्हील चेयर से पहुंचाया जाएगा। इसके लिए नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन स्टेशन पर यह सेवा शुरू की जा रही है। इसके परिणाम अच्छे रहे तो अन्य स्टेशनों पर भी यात्रियों को यह सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

बुजुर्गो व बीमार यात्रियों को सफर के दौरान अक्सर परेशानी का सामना करना पड़ता है। व्हील चेयर से ट्रेन में सवार होने और ट्रेन से उतरने में उन्हें काफी दिक्कत होती है। इस परेशानी को दूर करने के लिए दिल्ली के तीनों बड़े स्टेशनों पर विशेष तरह की व्हील चेयर सुविधा शुरू की गई है। इसे व्हील चेयर लिफ्टर कहा जाता है।

भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आइआरसीटीसी) द्वारा उपलब्ध कराए गए इस व्हील चेयर की कीमत लगभग तीन लाख रुपये है। एक बार चार्ज करने के बाद इसे लगभग 25 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इसे संचालित करना आसान व सुरक्षित है। इसकी रफ्तार भी निर्धारित है जिसे बढ़ाया जा सकता है।

इसे चलाने के लिए नई दिल्ली स्टेशन पर 25 कुलियों को प्रशिक्षित किया जाएगा। पहाड़गंज की तरफ मे आइ हेल्प यू बूथ से इसे प्राप्त किया जा सकता है। यह निशुल्क है लेकिन इसके लिए यात्री को कुली का किराया वहन करना होगा। उत्तर रेलवे में इस तरह की सेवा पहली बार शुरू की गई है। कुछ दिनों पहले नागपुर स्टेशन पर सबसे पहले यह सेवा शुरू की गई थी। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि इसके अतिरिक्त नई दिल्ली स्टेशन पर दस गोल्फ कार्ट भी उपलब्ध है। इसके लिए यात्री को भुगतान करना पड़ता है। 42 व्हील चेयर भी स्टेशन पर उपलब्ध हैं जिसे पहाड़गंज के साथ अजमेरी गेट की ओर मे आइ हेल्प यू बूथ से निशुल्क प्राप्त किया जा सकता है, लेकिन कुली लेने पर उसका किराया देना होगा। पुरानी दिल्ली स्टेशन पर छह गोल्फ कार्ट और 12 व्हीलचेयर, हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर चार गोल्फ कार्ट और चार व्हील चेयर तथा आनंद विहार टर्मिनल पर तीन गोल्फ कार्ट और पांच व्हील चेयर उपलब्ध है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.