विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली पुलिस भर्ती में हादसा, PE&MT के दौरान 23 साल के सौरभ की मौत; दौड़ लगाते वक्त बिगड़ी तबीयत

By Saurabh PandeyEdited By: Kushagra Mishra
Published: Mon, 21 Sep 2026 02:18 PM (IST)

दिल्ली पुलिस अकादमी में शारीरिक दक्षता माप परीक्षण के दौरान एक 23 वर्षीय परीक्षार्थी की मौत हो गई। दौड़ते समय ...और पढ़ें

भर्ती में दौड़ लगाने के दौरान ट्रैक पर गिरा अभ्यथी, मौत। फोटो: एआई जनरेटेड

भर्ती में दौड़ लगाने के दौरान ट्रैक पर गिरा अभ्यथी, मौत। फोटो: एआई जनरेटेड

HighLights

  1. 23 वर्षीय परीक्षार्थी की दिल्ली पुलिस अकादमी में मौत

  2. शारीरिक दक्षता माप परीक्षण के दौरान ट्रैक पर गिरा

  3. अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। वजीराबाद स्थित दिल्ली पुलिस अकादमी में चल रही Physical Endurance and Measurement Test (PE&MT) के दौरान एक 23 वर्षीय परीक्षार्थी की मौत हो गई।

दौड़ के दौरान वह अचानक ट्रैक पर गिर पड़े, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। यहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

दौड़ के दौरान अचानक गिरे सौरभ

पुलिस के अनुसार सोमवार सुबह करीब 11 बजे थाना सोनिया विहार को जग प्रवेश चंद अस्पताल से सूचना मिली कि एक व्यक्ति को पीसीआर वाहन द्वारा इमरजेंसी में लाया गया था। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान सौरभ कुमार निवासी नेतानगर, गांव सलामतपुर, अनूपशहर के रूप में हुई। वह दिल्ली पुलिस अकादमी में आयोजित शारीरिक दक्षता माप परीक्षण में शामिल हुआ था।

अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

पुलिस के अनुसार दौड़ के दौरान वह अचानक जमीन पर गिर गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद स्टाफ ने तत्काल उसे प्राथमिक उपचार दिया और पीसीआर की सहायता से जेपीसी अस्पताल पहुंचाया।

डॉक्टरों के मृत घोषित करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जीटीबी अस्पताल भेज दिया गया है थाना सोनिया विहार पुलिस जांच कर रही है और मौत के कारणों का पता लगाने की कोशिश जारी है।

यह भी पढ़ें- हाथ-पैर बांधकर दुकान में की दरिंदगी, दिल्ली के सदर बाजार में छठी की छात्रा से हैवानियत; आरोपी अरेस्ट