हाथ-पैर बांधकर दुकान में की दरिंदगी, दिल्ली के सदर बाजार में छठी की छात्रा से हैवानियत; आरोपी अरेस्ट
दिल्ली के सदर बाजार में स्टेशनरी लेने गई छठी कक्षा की छात्रा का दुकान में यौन उत्पीड़न किया गया। पुलिस ...और पढ़ें

दिल्ली के सदर बजार में बच्ची के साथ दरिंदगी। फोटो: सांकेतिक
HighLights
सदर बाजार में छठी कक्षा की छात्रा से यौन उत्पीड़न
दुकान के अंदर छात्रा को बंधक बनाकर वारदात
56 वर्षीय आरोपी मकसूद पुलिस द्वारा गिरफ्तार
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। सदर बाजार इलाके में स्टेशनरी का सामान लेने निकली छठी कक्षा की छात्रा के साथ दुकान के अंदर यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है।
आरोप है कि 56 वर्षीय मकसूद ने छात्रा को दुकान में बंधक बनाकर उसके हाथ-पैर बांध दिए और उसके साथ वारदात की। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।
स्टेशनरी लेने दुकान पर पहुंची थी छात्रा
पुलिस के मुताबिक, छात्रा घर से स्टेशनरी का सामान खरीदने के लिए निकली थी। इसी दौरान वह सदर बाजार इलाके की एक दुकान पर पहुंची। आरोप है कि दुकान के अंदर मकसूद ने उसे बंधक बना लिया और हाथ-पैर बांधकर उसके साथ यौन उत्पीड़न किया।
शिकायत पर दर्ज हुआ दुष्कर्म का केस
घटना की सूचना मिलने के बाद सदर बाजार थाना पुलिस और महिला पुलिस थाने की टीम मौके पर पहुंची। छात्रा की शिकायत के आधार पर महिला पुलिस थाने में दुष्कर्म, पाक्सो एक्ट और गलत तरीके से बंधक बनाने से संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया।
मामले में पुलिस ने 56 वर्षीय आरोपित मकसूद को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें- भजनपुरा हिंसा के 5 दोषियों की सजा पर फैसला आज, कड़कड़डूमा कोर्ट में सुनवाई; दिल्ली पुलिस पर किया था हमला
